Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

जगदलपुर। बस्तर के जगदलपुर में दशहरे की परंपराओं के निर्वहन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। भीतररैनी रस्म के दौरान दशहरे का रथ खींचते समय एक युवक रथ के पहिए की चपेट में आ गया। रथ के नीचे दबने से युवक की मौत हो गई। इस घटना से उत्सव के माहौल में शोक छा गया।जानकारी के अनुसार, हादसा भीतररैनी की रस्म से पहले हुआ। आठ पहियों वाले विजय रथ की परिक्रमा शुरू होने से पहले एक व्यक्ति पहिए की चपेट में आ गया।  घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दशहरे की परंपरा में शामिल लोगों के बीच इस घटना से दुख की लहर दौड़ गई।बस्तर का दशहरा अपनी विशिष्ट परंपराओं और रस्मों के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। ऐसे में पारंपरिक आयोजन के दौरान युवक की मौत की घटना ने सभी को झकझोर दिया है।

जगदलपुर में दशहरे के रथ के नीचे दबकर युवक की मौत,

बिहार के सुपौल के त्रिवेणीगंज दुर्गा मंदिर में छाती पर कलश स्थापना करने वाली 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई है. महिला ने शारदीय नवरात्र के पूरे नौ दिन छाती पर कलश रखकर देवी की आराधना का संकल्प लिया था. नवरात्र संपन्न होने के अगले ही दिन महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी मौत का कारण डिहाइड्रेशन और हृदय से संबंधित समस्या हो सकती है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.यह मामला त्रिवेणीगंज बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर का है. मृतका की पहचान वार्ड नंबर-4 निवासी वीरेंद्र यादव की पत्नी सचिता देवी के रूप में हुई है.

नवरात्र में 9 दिन सीने पर कलश रखने वाली महिला की मौत

बिलासपुर जिले के मल्हार स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल की छात्राओं ने शिक्षकों पर अभद्र व्यवहार और पढ़ाई में लापरवाही के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीटिंग हॉल में छात्राओं ने संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई और प्राचार्य को हटाने की मांग की। इस दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल छात्राओं पर भड़क गए।वीडियो में कलेक्टर कहते सुनाई दे रहे हैं कि, हमारे पास इतने टीचर्स नहीं है। उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा, तो उनकी जगह शिक्षक कहां से लाएंगे। आप बताइए कि किस स्कूल से 4 टीचर लाएं। दूसरे स्कूल से टीचर लाए गए, तो उनके बच्चे भी चक्काजाम करेंगे। अपने टीचर नहीं जाने देंगे, क्या वे यही सीखेंगे। वहीं, एडिशनल कलेक्टर शिव बनर्जी कह रहे हैं कि, आप लोगों की यह ऊंची भाषा सही नहीं है। बाहर निकल जाइए।

छात्राओं की शिकायत पर कलेक्टर:भड़के:कहा- हमारे पास टीचर्स नहीं
दुर्ग में गरबा विवाद को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को महाराजा चौक पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एसएसपी विजय अग्रवाल का पुतला दहन किया।उन्होंने 14 अक्टूबर की रात पद्मनाभपुर के हॉकी ग्राउंड में हुए विवाद में पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया।बजरंग दल के राकेश तिवारी ने एसएसपी को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई, तो जिले के गांवों और प्रखंडों में पुतला दहन किया जाएगा। मांग पूरी न होने पर पटेल चौक पर चक्काजाम और एसएसपी बंगले के सामने भी पुतला जलाने की चेतावनी दी गई है।इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई।
गरबा विवाद,दुर्ग में हिंदू संगठन ने एसएसपी का पुतला फूंका

राजधानी रायपुर के बिजनेसमैन की लाश चंडीगढ़ के ताज होटल में मिली है। मृतक की पहचान दीपक मित्तल (56) के रूप में हुई है। दीपक राइस मिल के मालिक थे, मार्कफेड की बैठक में शामिल होने चंडीगढ़ गए थे।बताया जाता है सुबह जब वेटर रूम में पहुंचा तो गेट खुला था। उसने पाया कि बिजनेसमैन बेसुध होकर बेड पर लेटे थे। उसने उठाने की कोशिश की, लेकिन वे होश में नहीं आए। उसने तुरंत होटल मैनेजर को बुलाया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बिजनेसमैन को मृत घोषित कर दिया।  सूचना पर थाना-17 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक लड़की को हरसत में लिया है वः रात को उनसे

रायपुर के बिजनेसमैन की चंडीगढ़ ताज होटल में मिली लाश
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments