Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

दुनिया में तो कई मंदिर है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप चौक जाएंगे। क्या आपने कभी सोचा है कि इस संसार में कोई ऐसा भी मंदिर होगा जो साल में केवल एक ही बार खुलता हो? छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके में स्थित कंकाली मठ एक ऐसा ऐतिहासिक और रहस्यमयी स्थान है, जिसके कपाट साल में केवल एक दिन विजयादशमी के अवसर पर खोले जाते हैं। आश्चर्य की बात ये है कि यहां केवल एक दिन ही देवी की पूजा होती है। परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। मंदिर का पट केवल एक दिन नवरात्रि के दसवें दिन यानी विजयादशमी को खुलता है। इसी दौरान विधि-विधान से शस्त्र-पूजन के साथ कंकाली माता की पूजा होती है। मान्यता है कि विजयादशमी के दिन शस्त्रों की पूजा करने के बाद कंकाली माता स्वयं प्रकट होती है।

साल में सिर्फ दशहरे पर खुलता है छत्तीसगढ़ का यह मंदिर,

छत्तीसगढ़ के कांकेर के भानुप्रतापपुर में मोबाइल नेटवर्क की तलाश में रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाइल चला रहा 13 साल का लड़का पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।गांव में मोबाइल नेटवर्क कमजोर होने के कारण अमन अपने 4-5 दोस्तों के साथ बेहतर नेटवर्क की तलाश में दल्लीराजहरा-रावघाट रेललाइन पर बैठकर मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान अंतागढ़ से भानुप्रतापपुर होते हुए रायपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन वहां पहुंच गई।लोको पायलट ने हॉर्न बजाया तो बाकी बच्चे वहां से भाग गए, लेकिन अमन के कान में ईयरफोन लगा था। इस वजह से अमन हॉर्न सुन नहीं सका और ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

नेटवर्क के लिए पटरी पर बैठा बच्चा ट्रेन से कटा:

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में खेत में काम करने के दौरान एक महिला के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पीवरी में खेत में घास का बोझा उठा रही 28 वर्षीय महिला शांति 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के टूटकर गिरे तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। हादसा इतना भयावह था कि उनका एक हाथ कटकर अलग हो गया।, महिला खेत में घास का बोझा उठाने का काम कर रही थीं। इसी दौरान खेत के पास से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन का तार टूटकर नीचे गिरा हुआ था। महिला इसकी चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया,

सूरजपुर में 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आई महिला

बांग्लादेश के दो नागरिकों को सऊदी अरब में मौत की सजा दिए जाने के बाद दोनों देशों के बीच गहरा कूटनीतिक संकट पैदा हो गया है. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेशी अधिकारियों का कहना है कि मक्का के पवित्र शहरमें दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई मौत की सजा के बारे में उन्हें घटना के बाद ही पता चला.  सऊदी अरब के गृह मंत्रालय के अनुसार, एक मस्जिद के अंदर “अश्लील कृत्य” करने का दोषी पाए जाने के बाद, पिछले बुधवार को एक बांग्लादेशी पुरुष और महिला को मौत की सजा दे दी गई. मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि वह कृत्य किस तरह का था. सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ ने बताया कि नजरुल इस्लाम अब्दुल बशीर और सिती अख़्तर ने मक्का की एक मस्जिद में ‘अश्लील कृत्य’ किया था.

मस्जिद में ‘अश्लील हरकत’ पर मौत की सजा दे दी,

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में झाड़फूंक से इलाज के बहाने 14 साल की नाबालिग से यौन शोषण का मामला सामने आया है।3 महीने पहले  नाबालिग की तबीयत खराब होने पर उसे आमागांव के वैद्यराज (बैगा) रमेश कुमार पिस्दा के पास इलाज के लिए ले जाया गया था।आरोपी ने नाबालिग को बच्चेदानी में समस्या बताई और ताबीज दिया। 25 मई को नाबालिग को उसके चाचा के साथ फिर वैद्यराज के घर भेजा गया। वहां आरोपी बच्ची को पूजा घर में ले गया और उसके साथ आए उसके चाचा को दूसरी जगह भेज दिया।17 अक्टूबर को नाबालिग की तबीयत बिगड़ी तो अंतागढ़ अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरी जांच में पता चला कि नाबालिग करीब 5 महीने की प्रेग्नेंट है। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि आरोपी उसे नशीली दवा देकर बेहोश कर यौन शोषण करता था।पुलिस ने आरोपी को 19 अक्टूबर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यह मामला ताड़ोकी थाना क्षेत्र का है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित टॉयर फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य में जुटी रही। घंटों की मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। घटना उरला थाना क्षेत्र की है।आशंका जताई जा रही कि प्रोसेसिंग के समय टॉयर लीक होने से आग लगी होगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना के दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। सभी मौके से जान बचाकर भागे। गनीमत की बात यह है कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। यानी जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

रायपुर की टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग

घूमने-फिरने के लिए भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो अपनी खूबसूरती के साथ अनोखी परंपराओं के लिए भी मशहूर हैं. ऐसी ही एक जगह मेघालय की पहाड़ियों में बसा कोंगथोंग (Kongthong) गांव है. इसे भारत का ‘म्यूजिकल विलेज’ यानी संगीत वाला गांव भी कहा जाता है. यहां की सबसे खास बात यह है कि लोग एक-दूसरे को बुलाने के लिए आम नामों की जगह खास धुनों में सीटी बजाते हैं. हरे-भरे जंगलों, पहाड़ियों और शांत वातावरण के बीच बसा यह गांव पर्यटकों को एक अलग अनुभव देता है. अगर आप भी किसी ऐसी जगह पर घूमना चाहते हैं, जहां प्रकृति की खूबसूरती के साथ स्थानीय संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिले तो कोंगथोंग आपके लिए एक बेस्ट जगह हो सकता है

अनोखा गांव, जहां लोग नाम से नहीं सीटी बजाकर बुलाते हैं

गुजरात में नवरात्रि का नाम आते ही गरबा, रंग-बिरंगे कपड़े और देवी की भक्ति की तस्वीर सामने आ जाती है. लेकिन अहमदाबाद के शाहपुर इलाके में नवरात्रि की आठवीं रात बारोट समुदाय नवरात्रि की आठवीं रात एक ऐसी परंपरा निभाई जाती है, जो लोगों को हैरान कर देती है. यहां बारोट समुदाय के पुरुष साड़ी पहनकर गरबा करते हैं. करीब 200 साल पुरानी इस परंपरा के पीछे एक महिला के बलिदान, समुदाय के पछतावे और प्रायश्चित की कहानी जुड़ी है.इस साल भी कम से कम 40 पुरुष इस परंपरा में शामिल हुए. इनमें मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल थे. 60 वर्षीय सतीश बारोट ने बताया कि वह पिछले 40 साल से अधिकसमय से इस रस्म का हिस्सा बन रहे हैं.

गरबा ऐसा भी! जहां पुरुष सिंदूर लगा, साड़ी पहनकर करते हैं डांस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। रायपुर से रावघाट और रायपुर से कुरूद के बीच नई यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।इन नई रेल सेवाओं के शुरू होने से संबंधित क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। खासकर दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों और कामकाज के सिलसिले में यात्रा करने वाले लोगों को इसका लाभ मिल सकता है।जानकारी के अनुसार, रायपुर से कुरूद तक यात्रा का किराया ₹20 और रायपुर से रावघाट तक ₹55 निर्धारित किया गया है। मुख्य कार्यक्रम रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर आयोजित होगा।

रायपुर को आज दो नई यात्री रेल सेवाओं की सौगात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 और 23 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे राजधानी रायपुर और जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज कर दी हैं।राष्ट्रपति 22 अक्टूबर को दोपहर 12:45 बजे रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। इसके बाद शाम 4 बजे वे रायपुर के इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।दौरे के दूसरे दिन 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में सुबह 11 बजे पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी। यह आयोजन विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 22-23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरा

मध्य प्रदेश के धार जिले के धामनोद क्षेत्र में कुंडा फाटे के पास पुलिस जवान रामेश्वर घायल अवस्था में मिला। जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए धामनोद से इंदौर रेफर किया गया है।हालांकि, उपलब्ध समाचार रिपोर्टों के अनुसार, घायल जवान का नाम रामेश्वर गोयल है और उन्हें गोली लगने की बात सामने आई है। वे सशस्त्र बल की प्रथम बटालियन, इंदौर में पदस्थ बताए गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों और घटना के कारणों की पुष्टि अभी जांच के बाद ही होगी।

कुंडाफाटे के पास घायल अवस्था में मिला पुलिस जवान, हालत गंभी

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments