Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

रायपुर: छत्तीसगढ़ के चार बड़े शहरों में 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए 11 अक्टूबर को कंसेशन एग्रीमेंट किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव की मौजूदगी में रायपुर, बिलासपुर, भिलाई और कोरबा नगर निगम का चयनित एजेंसी चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के साथ कंसेशन एग्रीमेंट होगा। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत होने वाले इस समझौते से चारों शहरों में आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सेवा शुरू करने का रास्ता साफ होगा।उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आयोजित कंसेशन एग्रीमेंट कार्यक्रम में प्रदेश के आठ नगरीय निकायों के महापौर और आयुक्त शामिल होंगे। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के पहले चरण में प्रदेश के चार नगर निगमों में कुल 240 इलेक्ट्रिक बसें संचालित करने की योजना है।

छत्तीसगढ़ के चार बड़े शहरों में दौड़ेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें आज एग्रीमेंट

देशभर में आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। 10 दिन तक चलने वाले इस उत्सव की धूम रहेगी नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं मंदिरो  में पूजा-अर्चना की और आरती की। छत्तीसगढ़ के बस्तर में नवरात्रि उत्सव की पारंपरिक ‘काछन गादी’ रस्म पूरी हो गई। इस रस्म के बाद देवी ने बस्तर दशहरा उत्सव शुरू करने की अनुमति दी। यह परंपरा हर साल दशहरा उत्सव की शुरुआत से पहले निभाई जाती है।छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर, बिलासपुर के महामाया मंदिर और रायपुर के महामाया मंदिर समेत कई मंदिरों में 9दिनों तक श्रद्धालुओ की भीड़ रहेगी,मिलावट को देखते हुए इस बार भी कई माता मंदिरों में घी के दीपक नहीं जलाए जाएंगे।

देशभर में आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने रविवार सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। पार्टी के मुताबिक, मतदाता सूची में गड़बड़ी और 13 करोड़ मतों को हटाने या उनमें बदलाव करने के आरोपों पर जवाबदेही तय होने तक देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। पार्टी ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों को हिरासत में लेने की कार्रवाई का भी विरोध किया।सीजेपी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने आरोप लगाया कि सरकार शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रही है।

ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन,आज फिर जंतर-मंतर कूच करेंगे

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म और मारपीट के आरोप का मामला सामने आया है। इस मामले में कांग्रेस मंडल प्रभारी उपेंद्र भारती पर आरोप लगाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है और आरोपी के फरार होने की बात सामने आई है।मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई और आरोपों की पुष्टि से जुड़ी जानकारी का इंतजार है। फिलहाल, आरोपों के संबंध में आरोपी का पक्ष और पुलिस का विस्तृत आधिकारिक बयान उपलब्ध नहीं है।

रायपुर: महिला से दुष्कर्म और मारपीट कांग्रेस मंडल प्रभारी पर FIR

महासमुंद जिले के अछोला स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल की छुट्टी के बाद प्रभारी प्राचार्य ने छात्रा को कक्ष में बुलाया। और उससे छेड़छाड़  की घर पहुंचने पर छात्रा रोने लगी और उसने परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।मामले में आरोपों की पुष्टि और पुलिस की कार्रवाई से संबंधित जानकारी सामने आना बाकी है।

महासमुंद: 9वीं की छात्रा ने प्रभारी प्राचार्य पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप,

कांग्रेस के इनर मणिपुर से सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ ने कांग्रेस भवन का घेराव किया। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ राजधानी रायपुर में उग्र प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय ‘राजीव भवन’ का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ आक्रोश जताया। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद रूपकुमारी चौधरी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा केवल एक चुनावी ढकोसला है। जब अपनी ही पार्टी के नेताओं और सांसदों पर नारी गरिमा को तार-तार करने के आरोप लगते हैं, तब गांधी परिवार और कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह मौन साध लेता है

बीजेपी महिला मोर्चा का रायपुर में जंगी प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने शनिवार  को राजधानी रायपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुभाष स्टेडियम से शास्त्री चौक स्थित मुख्य निर्वाचन कार्यालय तक रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने पीएम और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनकर ‘ज्ञानू और जानू की बारात’ निकाली। बैंड-बाजे और विवाह की प्रतीकात्मक रस्मों के माध्यम से केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर तंज कसा। आयोग की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल उठाए।जेसीसीजे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जब से ज्ञानू और जानू का प्यार हुआ है

पीएम का मुखौटा लगाकर ‘ज्ञानू-जानू विवाह

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में धार्मिक मान्यताओं को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद खौफनाक वारदात में बदल गया. गुराड़खेड़ा गांव में पति रामबाबू ने कथित तौर पर अपनी पत्नी गायत्रीबाई गुर्जर (36) पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. मृतका के पिता के मुताबिक गायत्रीबाई ने पहले ही फोन कर आशंका जताई थी कि पति उसे मार देगा. उसने पिता से कहा था, “जल्दी आ जाओ, पति मार देगा.” घटना राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र की परिजनों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच भगवान को मानने, पूजा-पाठ और त्योहार मनाने को लेकर अक्सर विवाद होता था.

पत्नी के पूजा-पाठ से नाराज पति ने कुल्हाड़ी से काट डाला.

सोचिए, कोई शख्स आपसे ऑनलाइन मिलता है, दोस्ती करता है और फिर शादी करने का प्रस्ताव रखता है. आप उस पर भरोसा करके शादी के लिए तैयार हो जाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद पता चलता है कि वह तो सिर्फ आपके पैसों के पीछे था.ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला अमेरिका के लास वेगास से सामने आया है. यहाँ एक महिला ने जुए की लत पूरी करने के लिए कथित तौर पर 14 पुरुषों से शादी की और उनसे लाखों रुपये ठग लिए. 33 साल की जियायिंग चेन ने बीमार रिश्तेदार की मदद के नाम पर पैसे मांगे और फिर उनसे संपर्क तोड़ लिया. अब कोर्ट ने उसे करीब एक साल की जेल और ठगी के शिकार लोगों को 2.7 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश दिया है.
महिला को लगी अजीब लत, 14 पुरुषों से खुशी-खुशी रचाई शादी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास में कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में सिंगापुर दौरे के दौरान मिले निवेश प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों और भर्ती परीक्षाओं को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।बैठक में किन प्रस्तावों पर मुहर लगती है और कर्मचारियों व युवाओं को लेकर सरकार क्या फैसला करती है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।

साय कैबिनेट की बैठक आज, कर्मचारियों और भर्ती परीक्षाओं पर नजरें

 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments