टीम इंडिया ने अपने 52 साल के वनडे इतिहास में पहली बार 400 रन से ऊपर का टारगेट चेज कर बुधवार को गुवाहाटी में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से जीत ली।कप्तान शुभमन गिल भारत की जीत के हीरो रहे। उन्होंने वनडे क्रिकेट की सबसे तेज डबल सेंचुरी बनाई। गिल ने 117 गेंदों पर 200 रन का आंकड़ा पार किया। उन्होंने 133 बॉल पर 223 रन बनाए। 26 चौके और 8 छक्के भी जमाए।इस मुकाबले में वेस्टइंडीज नेपहले बैटिंग करते 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए। जवाब में भारत ने 43.3 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।गिल ने रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 255 रन की पार्टनरशिप की। रोहित ने भी सेंचुरी जमाई और 101 रन की पारी खेली।
भारत ने पहली बार 400 रन का टारगेट चेज किया
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 65 साल के बुजुर्ग ने 17 साल की नाबालिग से रेप किया। लड़की उसे मुंहबोला बाबा मानती थी। काम के सिलसिले में सूरजपुर आने के बाद वह उसी के घर पर रुकी थी। बुजुर्ग ने आधी रात उससे जबरदस्ती की।इससे गुस्साई लड़की ने सब्बल से उसके सिर पर वार कर ब्लेड से गला काट दिया। हमले में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र के महुआपारा का है।वारदात के बाद लड़की फरार हो गई थी। पुलिस ने उसे पकड़कर न्यायिक हिरासत में कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
रिश्तेदार के घर काम से रुकी नाबालिग से रेप
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में इंसानों और हाथियों के बीच अनोखा रिश्ता देखने को मिला। बाकारूमा रेंज के ससकोबा में गणेश चतुर्थी के दिन जन्मे हाथी शावक की मंगलवार को ग्रामीणों ने जंगल में छठ्ठी का कार्यक्रम मनाया। ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की और प्रसाद बांटा।वन परिक्षेत्र बाकारूमा के ससकोबा क्षेत्र में 8 सितंबर को पत्थलगांव की ओर से 11 हाथियों का दल पहुंचा था। इसी दौरान दल की एक मादा हाथी ने गणेश चतुर्थी के दिन शावक को जन्म दिया। इसके बाद दल में हाथियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई।दल में 3 नर, 5 मादा और 4 शावक शामिल हैं। शावक के जन्म की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में खुशी थी, लेकिन हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की चिंता भी बढ़ गई। इसके बाद वन अमला लगातार दल की निगरानी कर रहा है।
रायगढ़ में हाथी-शावक के जन्म पर ग्रामीणों ने मनाई छठ्ठी
भोपाल में आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में फरार चल रहे संदिग्ध केयरटेकर वरुण कुमार की तस्वीर सामने आई है। पुलिस अब उसकी तलाश तेज कर रही है।संदिग्ध वरुण कुमार का आधार कार्ड और पैन कार्ड भी सामने आया है। पुलिस इन्हीं दस्तावेजों में उपलब्ध पहचान संबंधी जानकारी के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।बताया जा रहा है कि आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद से केयरटेकर वरुण कुमार फरार है। पुलिस मामले में उसके संभावित ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। हत्या की वजह और वारदात में उसकी भूमिका को लेकर जांच जारी है।
भोपाल: IAS की हत्या के बाद फरार केयरटेकर की तस्वीर आई सामने
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में झाड़ियों के बीच एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास एक पिकअप वाहन भी मिला है। घटना की सूचना मिलते ही कोमाखान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही पिकअप वाहन के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की संभावना है।
महासमुंद: झाड़ियों में मिला युवक का शव, पास में मिली पिकअप
छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता अब और साफ हो गया है। राज्य सरकार ने पुलिस, वन और जेल विभाग की तृतीय श्रेणी की भर्तियों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण लागू करने के नियमों को मंजूरी दे दी है।इसके साथ ही सरकारी कॉलेजों में अतिथि व्याख्याताओं की भर्ती और मानदेय से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है। कैबिनेट ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री किए जाने के फैसले से जुड़े आदेश को भी मंजूरी दी है।पूर्व अग्निवीरों को राज्य की सिविल सेवाओं के तृतीय श्रेणी पदों में 10% आरक्षण देने का फैसला पहले ही हो चुका था। अब इसे जमीन पर लागू करने के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा पूर्व अग्निवीर सैनिक भर्ती नियम-2026 को मंजूरी दी गई है।
पूर्व अग्निवीरों को पुलिस,वन-जेल भर्ती में 10% आरक्षण मंजूर
महाराष्ट्र के सांगली में एक महिला ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का दावा है कि सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आए इमरान अब्बास पखाली ने भावनात्मक सहारा देने के बहाने उसके साथ संबंध बनाए और करीब दो साल तक उसका यौन शोषण किया. पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने इन घटनाओं के वीडियो और तस्वीरें भी.मोबाइल में रिकॉर्ड किए और बाद में उन्हीं के जरिए उसे ब्लैकमेल किया. महिला ने आरोप लगाया कि उससे कुल 17 लाख रुपये ऐंठे गए और बाद में इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया गया. मामला सांगली जिले के कोकले गांव का बताया जा रहा है. आरोपी इमरान अब्बास पखाली की उम्र 29 साल है. महिला ने सांगली शहर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई पीड़िता के मुताबिक इमरान से उसकी जान-पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी.
2 साल रेप, 17 लाख ऐंठने का आरोप,धर्म बदलने का दबाव

