Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

बिलासपुर जिले के रतनपुर में मां महामाया मंदिर के गेट के पास चोरी के पुराने विवाद को लेकर भाजपा से जुड़े दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस घटना का नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग भाजपा महिला मोर्चा अल्पसंख्यक की महामंत्री रेहाना बेगम से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।एक युवक भाजपा नेत्री का हाथ मरोड़ता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वहां मौजूद एक महिला ने भाजपा नेत्री के बाल खींचे और थप्पड़ मारे। 2 दिन पहले भाजपा नेत्री का एक और वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें रेहाना बेगम चप्पल से दूसरे पक्ष के एक युवक को मारती दिखाई दे रही थीं।इसके बाद दोनों पक्षों ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

बिलासपुर में भाजपा नेत्री की पिटाई; बाइक से उतरते ही मारी चप्पल,

उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां यूट्यूबर और हरियाणवी एक्टर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना शामली कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है. अंकित बालियान शाम के वक्त जिम गए थे और वहां से बाहर निकलकर जैसे ही आए, बदमाशों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी.ताबड़तोड़ गोलियां चलने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े.फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अंकित बालियान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने वारदात वाली जगह की जांच शुरू कर दी है. आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि हमलावरों तक पहुंचा जा सके.

हरियाणवी एक्टर अंकित बालियान की हत्या, ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे’ गाने से हुए थे मशहूर

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महिला कर्मचारियों के मातृत्व अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मिसकैरेज के दौरान लिया गया अवकाश बाद की गर्भावस्था के मातृत्व अवकाश में समायोजित नहीं किया जा सकता। वहीं, केवल कर्मचारी के लीव बैलेंस में कमी का हवाला देकर उसे मातृत्व लाभ से वंचित करना भी उचित नहीं है।चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) की अपील खारिज करते हुए सिंगल बेंच के फैसले को बरकरार रखा। मामले में एफसीआई की रायपुर जिला कार्यालय में असिस्टेंट ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत किरण गौतम शर्मा को राहत मिली है।दरअसल, वर्ष 2019 में किरण जुड़वा बच्चों की गर्भवती थीं। 25 अप्रैल को मेडिकल जटिलता के कारण एक भ्रूण का मिसकैरेज हो गया, जबकि दूसरे भ्रूण की गर्भावस्था को डॉक्टरों ने हाई रिस्क बताया था। उन्हें लंबे समय तक बेड रेस्ट की सलाह दी गई। बाद में 3 सितंबर 2019 को उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया।

छत्तीसगढ़: मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी

धमतरी जिले में अलग-अलग जगह हुए दो सड़क हादसों ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। दोनों दुर्घटनाओं में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।पहला हादसा बोरई क्षेत्र में हुआ। जानकारी के मुताबिक ओडिशा के नवरंगपुर जिले के रायघर निवासी अभय सतनामी, गुरबारू सतनामी और मन्नू सतनामी एक कार्यक्रम में शामिल होने नगरी आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद तीनों 25 अगस्त की रात बाइक से वापस लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि बोरई के पास उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गुरबारू सतनामी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उसके पिता अभय सतनामी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले बोरई स्वास्थ्य केंद्र, फिर नगरी और बाद में धमतरी के ब्लू हिल्स अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार लोगों में से दो को भी गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक व्यक्ति को मामूली चोट लगी है। सभी का उपचार चल रहा है।

धमतरी में दो अलग-अलग हादसे, पिता पुत्र समेत एक अन्य की हुई मौत; दो घायल

बिजनौर के शेरकोट में ट्यूशन पढ़कर दोस्त के साथ घर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है. आरोप है कि दो युवकों ने रास्ते में छात्राओं को रोककर वारदात की कोशिश की. पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा. इनमें एक नाबालिग है.जबकि दूसरे की पहचान रामसहाय वाला गांव निवासी एहतेशाम के रूप में हुई है.आरोपी को जेल भेज दिया गया है.  मामला शेरकोट क्षेत्र का है. पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया. वीडियो में वह पुलिस हिरासत में लंगड़ाते हुए दिखाई दे रहा है और माफी मांगता नजर आ रहा है .वह वीडियो में योगी जी का जिक्र करते हुए अपनी गलती मानने और दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की बात कहता नजर आ रहा है.

गलती हो गई साहब, अब लड़की नहीं छेडूंगा’, बिजनौर में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी माफी मांगता दिखा

रायपुर। कांग्रेस आदिवासी सलाहकार परिषद की महत्वपूर्ण बैठक में आदिवासी हितों और बस्तर से जुड़े मुद्दों को लेकर बड़े जन आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई। करीब दो घंटे से अधिक चली बैठक में छह प्रमुख बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में तय किया गया कि कांग्रेस अपने बड़े आंदोलन की शुरुआत बस्तर से करेगी।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जल, जंगल और जमीन से जुड़े अधिकारों की लड़ाई को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। विस्थापन, जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए 10 लोगों की एक टीम गठित की जाएगी।बैठक में आदिवासी क्षेत्रों में संचालित आश्रमों और छात्रावासों की व्यवस्था एवं गतिविधियों की निगरानी के लिए भी कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस का कहना है कि आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।परिषद की बैठक में बस्तर के साथ-साथ प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में जमीन, प्राकृतिक संसाधनों, विस्थापन और शिक्षा से जुड़े विषयों को लेकर आगामी दिनों में चरणबद्ध आंदोलन चलाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि इन मुद्दों को लेकर पार्टी अब सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी।

बस्तर से बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी कांग्रेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत तक होने वाले 15 नगरीय निकायों के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए 15 नगरीय निकायों में प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति की है।भाजपा ने कुल 45 नेताओं को प्रभारी और सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए चुनावी तैयारियों को गति देना है।नियुक्तियों के तहत बिरंगांव नगर निगम के प्रभारी सौरभ सिंह बनाए गए हैं, जबकि भिलाई नगर निगम की जिम्मेदारी भूपेंद्र सवन्नी को प्रभारी के रूप में दी गई है। वहीं रिसाली नगर निगम के प्रभारी अनुराग सिंहदेव तथा चरौदा नगर निगम के प्रभारी नीलू शर्मा नियुक्त किए गए हैं।भाजपा ने नगरीय निकायों में संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं के समन्वय और चुनावी तैयारियों की निगरानी के लिए इन नेताओं को जिम्मेदारी दी है। आगामी निकाय चुनावों को देखते हुए पार्टी स्तर पर बैठकों और तैयारियों का दौर तेज होने की संभावना है।

15 नगरीय निकायों के चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किए प्रभारी-सहप्रभारी

बेमेतरा। जिले के खम्हरिया थाना क्षेत्र के ग्राम उसलापुर में पति द्वारा पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार, पति ने किसी विवाद के चलते पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और हत्या के पीछे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आ रही है

पति ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी की हत्या
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments