Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की चर्चित बड़ी खबरे

30 मई 2026.को  फिरोजाबाद की एक सड़क पर डेढ़ साल का मासूम आरव अपनी मां की गोद से छिन गया. एकतरफा प्यार में पागल युवक ने बच्चे को सड़क पर पटक-पटककर मारडाला. पूरा देश इस वारदात से सिहर गया. पुलिस ने महज 6 दिन में चार्जशीट दाखिल कर दी, कोर्ट में 13 गवाह पेश हुए और 40 दिन के भीतर जिला कोर्ट ने मौत की सजा सुना दी. आइए पूरी टाइमलाइन समझते हैं.30 मई को दोपहर शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में लोग अपने-अपने काम में लगे थे. तभी कुछ ही मिनटों में ऐसा मंजर सामने आया, जिसे देखने वालों की रूह कांप गई. बदायूं के रहने वाले विराज उर्फ जितेंद्र पाठक ने डेढ़ साल के मासूम आरव को सड़क पर पटक-पटककर मार डाला. मासूम का कसूर सिर्फ इतना था कि वह उस महिला का बेटा था, जिससे आरोपी शादी करना चाहता था.

6 दिन में चार्जशीट, 13 गवाह, 40 दिन में फैसला

रायपुर में रोड-रेज का मामला सामने आया है। गाड़ी चलाने की मामूली बात पर 4 युवकों ने पत्नी के सामने कारोबारी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम देवेंद्र नगर निवासी विजय सोनी ऊर्फ ढोलू ,लोकेश बघेल ऊर्फ लक्कू और गवत सोनी ऊर्फ भागो बताया जा रहा है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। भोपाल रेलवे स्टेशन परिसर में एक महीने की नवजात बच्ची लावारिस हालत में ऑटो में मिली। बताया जा रहा है कि दो महिलाएं और एक पुरुष बच्ची को ऑटो में छोड़कर मौके से फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर सुरक्षित स्थान पर भेजा।जीआरपी ने रेलवे स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस तीनों संदिग्धों की पहचान करने और उनके फरार होने के कारणों की जांच में जुटी है।फिलहाल नवजात बच्ची सुरक्षित है और पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस लोगों से भी अपील कर रही है कि यदि किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तत्काल जीआरपी को सूचित करें।

रोड-रेज के विवाद में कारोबारी पर चाकू से हमला

रायपुर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने शुक्रवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में बड़े स्तर पर बलवा (रायट कंट्रोल) ड्रिल आयोजित की। करीब 595 अधिकारी और कर्मचारियों ने लगभग दो घंटे तक अभ्यास कर दंगा, उपद्रव और भीड़ को नियंत्रित करने की तकनीकों का प्रशिक्षण लिया।अभ्यास के दौरान जवानों को अलग-अलग परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई और समन्वय के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रशिक्षण दिया गया।जनरल परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले ने परेड की सलामी ली। उन्होंने अधिकारियों, जवानों की वर्दी, अनुशासन और एमटी शाखा के वाहनों का निरीक्षण किया। मार्च पास्ट के बाद उनके निर्देश पर बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया।

रायपुर में हुडदंगियों पर पुलिस ने चलाई गोली,

छत्तीसगढ़ के भिलाई में शुक्रवार को एक नर्सिंग स्टूडेंट की हत्या हुई है। खुशी साहू (19) रामनगर इलाके में पीजी में रहती थी। आरोपी युवक उसके पीजी के कमरे में घुसकर धारदार चाकू से हमला कर भाग निकला।मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। वारदात उस समय हुई, जब उसकी सहेली नहाने गई हुई थी। इसी दौरान एक युवक कमरे में पहुंचा था। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।खुशी साहू बेमेतरा जिले के बेरला क्षेत्र के ग्राम कुम्ही की रहने वाली थी। खुशी करीब एक महीने पहले ही भिलाई आई थी और यहां एक शंकराचार्य नर्सिंग कॉलेज में बी-फॉर्मेसी की पढ़ाई कर रही थी। अपनी पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए वह वैशाली नगर के एक कैफे में काम भी करती थी।

भिलाई में PG में घुसकर नर्सिंग स्टूडेंट की हत्या
मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़े बुलडोजर से स्कूटी अनियंत्रित होकर जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में मातम का माहौल है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बुलडोजर सड़क पर किस परिस्थिति में खड़ा था और सुरक्षा के लिए आवश्यक संकेतक लगाए गए थे या नहीं।
खड़े बुलडोजर से टकराई स्कूटी, युवक की दर्दनाक मौत
भिलाई में PG में घुसकर नर्सिंग स्टूडेंट की हत्या

रायगढ़। जिले में हाथी के हमले में एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। घटना छाल वन परिक्षेत्र के औरानारा गांव की है।जानकारी के अनुसार, ग्रामीण सुबह खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसका सामना एक जंगली हाथी से हो गया। अचानक हुए हमले में हाथी ने युवक को पैरों तले कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।हाथी के हमले से गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है तथा हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

हाथी के हमले में युवक की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ शहर के रिहायशी इलाके में एक मादा भालू अपने दो शावकों के साथ पहुंच गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। भालुओं के घरों और गलियों में घूमने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि कुछ स्थानों पर शावक घरों के आसपास भी पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने तथा भालुओं से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। शहर में पिछले कई दिनों से भालुओं की आवाजाही की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे स्थानीय लोग लगातार भय के साए में हैं। �
महेंद्रगढ़:रिहायशी इलाके में पहुंचा भालू, लोगों में दहशत

 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गणेश कॉफी हाउस में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देखते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कॉफी हाउस के भीतर रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य सामग्री जलकर राख हो चुकी थी।प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की जताई जा रही है, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बिलासपुर के कॉफी हाउस में लगी भीषण आग

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments