Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर युवक शादीशुदा महिला से 6 साल तक दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान उसने महिला से 35 लाख भी वसूल लिए। दरअसल, दोनों ने 10वीं में साथ पढ़ाई की थी। युवती की शादी हो गई। फेसबुक के जरिए दोनों दोबारा संपर्क में आए।युवक महिला से बातचीत करने लगा। एक दिन उसने मायके छोड़ने के बहाने युवती को अपनी कार में बैठाया। कुछ दूर सुनसान इलाके में जाकर युवक ने बहला-फुसला कर महिला से सेक्स किया। इस दौरान उनसे महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया था।आरोपी ने वीडियो महिला के पति को दिखाने की धमकी दी। डर से महिला ने इन 6 सालों में उसे किस्तों में जेवर और कैश मिलाकर करीब 35 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद भी आरोपी की मांग खत्म नहीं हुई और वह लगातार और पैसे मांगने लगा।

कार में सेक्स, अश्लील वीडियो बनाकर 6 साल तक रेप

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के आलनार स्थित लौह अयस्क खदान का ग्रामीणों ने विरोध किया है। बस्तरिया राज मोर्चा के नेतृत्व में गुरुवार को 2 हजार आदिवासी ग्रामीण 55 किलोमीटर पैदल यात्रा कर दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।आलनार के ग्रामीणों का आरोप है कि आरती स्पंज कंपनी ने सरकारी रिकॉर्ड में जो 2.75 लाख टन लौह अयस्क का उत्पादन और परिवहन दिखाया है, ये गलत है, कंपनी अन्य स्रोतों से मिले लौह अयस्क को खदान के नाम पर वैध कर रही है।ग्रामीणों ने सैटेलाइट इमेजरी के आधार पर खनन की जांच और दोषी पाए जाने पर खदान की लीज रद्द करने की मांग की है। कलेक्टर ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। वहीं, कंपनी मैनेजर ने नियमों के मुताबिक उत्पादन और परिवहन की बात कही है।

आरती स्पंज खदान का विरोध, 2 हजार ग्रामीण जुटे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में किराए के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था, जहां पुलिस ने पॉइंटर को कस्टमर बनाकर भेजा। इस दौरान एक कमरे में युवती और युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। दूसरे कमरे में 2 लड़कियों के साथ एक और युवक भी मौजूद था।पॉइंटर से सिग्नल मिलते ही पुलिस ने रेड मारी और महिला दलाल समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 3 युवतियों का रेस्क्यू किया गया। घटना चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के छोटे अतरमुड़ा के साईं मंगलम गली की है।पुलिस को शिकायत मिली थी कि छोटे अतरमुड़ा के साईं मंगलम गली के एक किराए के मकान में महिला दलाल गुंजन चौहान सेक्स रैकेट चला रही है। पुलिस ने रात एक पॉइंटर को कस्टमर बनाकर भेजा। उससे सिग्नल मिलने के बाद पुलिस टीम ने मकान में रेड मारी।

घर में सेक्सका धंधा- कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस

मानसून आने के पहले शुक्रवार कांकेर के अंतागढ़ में मनरेगा कार्य के दौरान पेड़ के नीचे खड़े ग्रामीणों पर बिजली गिर गई। हादसे में उप सरपंच समेत 3 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए।वहीं कोरबा के लेमरू थाना क्षेत्र में भी तेज आंधी-तूफान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अपनी लापता बकरी को खोजने जंगल गए पति-पत्नी पर पेड़ गिर गया। हादसे में शिवरतन माझी (54) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी सुशीला बाई (50) घायल हो गई। महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।बालोद में भी  आंधी-तूफान से भेड़िया नवागांव स्थित BSNL का 131 फीट ऊंचा टावर गिर गया। यहां अंधड़ से 50 से अधिक पेड़ उखड़ गए और 11 से ज्यादा बिजली के पोल टूट गए, 15 गांव में ब्लैकआउट है।

कांकेर में बिजली गिरने से उप-सरपंच समेत 3 की मौत

मनेन्द्रगढ़ के बरकेला गांव में सांप के काटने से एक ढाई वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इस घटना में बच्ची की मां गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज सिविल अस्पताल में जारी है।बरकेला निवासी रामवती बाई अपनी बेटी हंसिका के साथ घर के अंदर मौजूद थीं। इसी दौरान एक सांप घर में घुस आया और मां-बेटी दोनों को डस लिया। सांप के काटने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी।परिवार वालों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए मनेन्द्रगढ़ के 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्ची हंसिका को मृत घोषित कर दिया।वहीं, रामवती बाई का इलाज अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है।

घर में सांप ने मां-बेटी को डसा, बच्ची की मौत

मां मुझे माफ कर देना…मैं अपनी जिम्मेदारियां नहीं निभा पाया। लक्ष्मण भैया, मेरी कोई गलती नहीं थी। मैंने ब्रेक लगाया था, लेकिन गाड़ी कंट्रोल नहीं हो पाई। मर्सिडीज वालों ने मुझे बहुत मारा, मेरे परिवार को बर्बाद करने और जान से मारने की धमकी दी। इसलिए मैं खुद ही अपनी जान दे रहा हूं…।”ये शब्द ट्रक ड्राइवर ताम्रध्वज साहू (25) के हैं, जिसने सुसाइड से पहले करीब 8 वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए। वीडियो पोस्ट करने के कुछ समय बाद उसका शव दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र में बंजारी घाट के पास एक पेड़ से लटका मिला। मृतक महासमुंद जिले का रहने वाला था। वह रायपुर में एक ट्रांसपोर्टर का ट्रक चलाता था।गीदम के पास मर्सिडीज कार से उसकी टक्कर हो गई।मर्सिडीज सवारों ने उसके साथ मारपीट कीbhgvfcdrt

मां मुझे माफ कर देना…फिर ड्राइवर ने लगा ली फांसी

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले का शांत इलाका इन दिनों एक बड़े सामाजिक और धार्मिक विवाद की वजह से सुर्खियों में है. डौंडीलोहारा ब्लॉक के तुएगोंदी गांव के जंगलों में स्थित पाटेश्वर धाम आश्रम और सर्व आदिवासी समाज के बीच का टकराव बढ़ता जा रहा है. बीते 1 जून को कलेक्ट्रेट के घेराव और बैरिकेडिंग टूटने के बाद, अब आदिवासी समाज ने आगामी 20 जून को संरक्षण जातरा का शंखनाद कर दिया है. इस संवेदनशील मुद्दे पर न तो बाबा कुछ बोल रहे हैं और न ही प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी इस पर कुछ बोलने को तैयार है.ये पूरा विवाद जल, जंगल, जमीन और आस्था की लड़ाई में तब्दील हो चुका है. सर्व आदिवासी समाज का आरोप है कि पेसा कानून के दायरे में आने वाले इस रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र में बगैर अनुमति के करोड़ों का निर्माण कराया जा रहा है,

बालोद का पाटेश्वर धाम विवाद फिर सुलगा,

छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल 16 जून से ही खुलेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 16 जून 2026 से पढ़ाई शुरू होगी।आदेश के मुताबिक, प्रदेश में 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। छुट्टियां खत्म होने के बाद नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 का नियमित संचालन 16 जून से शुरू किया जाएगा। इससे पहले गर्मी के कारण स्कूल खुलने में देरी की अटकलें लगाई जा रही थी।स्कूल खुलने के साथ ही एडमिशन फेस्ट मनाया जाएगा। तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया जाएगा। नए बच्चों के एडमिशन के लिए गांवों-शहरों में मुनादी की जाएगी। पात्र विद्यार्थियों को फ्री किताबें, यूनिफॉर्म और साइकिल बांटी जाएगी।

स्कुल छुट्टियों खत्म:16 जून से गूंजेगी स्कूलों की घंटी

मध्य प्रदेश के सतना जिले में नागौद राजघराने से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां परसमनिया गढ़ी में लंबे समय सेपूर्व मंत्री और विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा की पहली और दूसरी पत्नी के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया. विवाद में कथित तौर पर दूसरी पत्नी ने पहली पत्नी पर गोली चला दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. यह मामला नागौद राजघराने सेजुड़ा है. रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा, जो पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे बताए जाते हैं, उनकी पहली पत्नी सुनीता सिंह और दूसरी पत्नी योगिता सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. दोनों के बीच पारिवारिक तनाव लगातार बढ़ता जा रहा था.

राजघराने में खूनी खेल दूसरी पत्नी पहली को मारी गोली

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments