Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 2 ट्रेलर की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक ट्रेलर में आग लग गई और उसमें फंसे ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि दूसरे ट्रेलर के ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। दोनों वाहने में कोयला लोड था।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। यह हादसा तमनार थाना क्षेत्र में हुआ है।जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे ग्राम झिंकाबहाल के पास हुई। 2 ट्रेलर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई। आग की लपटों में एक ड्राइवर फंस गया और वह बाहर नहीं निकल सका।

धमतरी-जिले के दुगली थाना क्षेत्र के पालगांव में वनापोज संग्रहण करने जंगल गए सास-दामाद पर मधुमखियो के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खी के हमले से बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उनका दामाद घायल हो गया। बुजुर्ग महिला की मौत की खबर आते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दी है और आगे की कार्रवाई कर रही है, वनांचल क्षेत्र पालगांव निवासी बुजुर्ग महिला रामवती नेताम अपने दामाद विष्णु राम नेताम के साथ रविवार सुबह जंगल में वनोपज संग्रहण करने गई थीं। दोनों जंगल के भीतर वनोपज संग्रह करने लगे हुए थे कि अचानक मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड उनके ऊपर टूट पड़ा। मधुमक्खियों के हमले से दोनों घायल हो गए जहा महिला की मौत हो गई ..

जंगल में बुजुर्ग सास के साथ ऐसा काम कर रहा था दामाद,

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक 20 साल की युवती की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवती के शरीर में खून की भारी कमी थी, इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने उसे 1 यूनिट ब्लड तक नहीं दिया। समय पर खून न मिलने के कारण उसकी जान चली गई। युवती की मां डॉक्टरों और स्टाफ के सामने ब्लड के लिए गिड़गिड़ाती रही, लेकिन किसी ने नहीं सुनी।अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, युवती सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित थी और उसका इलाज चल रहा था। उसका ब्लड ग्रुप ओ-पॉजिटिव था और हीमोग्लोबिन घटकर करीब 5 ग्राम रह गया था। डॉक्टरों का यह भी मानना है कि अगर रिश्तेदारों के पास डोनर नहीं था, तो भी अस्पताल के स्टॉक से उसे कम से कम एक या दो यूनिट ब्लड दिया जा सकता था।

खून की कमी से बेटी की मौत, गिड़गिड़ाती रही मां

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पिकअप की फोटो खींचने पर युवक की चप्पल और लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई कर दी गई। मारपीट का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में आरोपी पिकअप मालिक युवक को उठाकर जमीन पर पटकते दिखाई दे रहा है।दरअसल, पीड़ित युवक का नाम कमलेश गुप्ता (31साल  है, जो ग्राम रेगड़ी का रहने वाला है और लैलूंगा के तोलगे कृषि सेवा केंद्र में काम करता है। कृषि केंद्र के पास एक पिकअप खड़ी थी। मालिक ने कर्मचारी को उस पिकअप की फोटो खींचकर लाने कहा। कर्मचारी ने पिकअप की फोटो खींचकर रख ली। इसी बात पर पिकअप मालिक भड़क गया और मारपीट कर दी। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

चप्पल और लात-घूंसों से पीटा, फिर उठाकर पटका

धमतरी कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश की। सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे आत्मदाह करने से रोक लिया।अगर युवक को समय रहते नहीं रोका जाता तो एक बड़ी घटना हो सकती थी। सूचना मिलते ही रुद्री पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाना ले गई। युवक की पहचान धमतरी शहर के रोहित सोनी के रूप में हुई है।रोहित ने बताया कि बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर के पास उनका घर है। उनके घर के सामने भाजपा नेता और मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी ने गड्ढा खुदवा दिया है। इससे उनके परिवार को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। उन्हें घर खाली करने की लगातार धमकी भी दी जा रही है। कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने उनके घर आने-जाने का रास्ता खोदकर बंद कर दिया था।

धमतरी कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश,भाजपा नेता से परेशान

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मास्टरमाइंड सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि घटना को अंजाम देने वाले बिहार-झारखंड के 3 शूटर अभी फरार हैं।पुलिस के मुताबिक, इस वारदात का मास्टरमाइंड बिलासपुर जिले के बिटकुला गांव का रहने वाला खुशीराम साहू है। उसने बाजार में सोना-चांदी व्यापारियों की रेकी कर पूरी साजिश रची थी। इस काम में उसके भतीजे राजाराम साहू ने भी मदद की।खुशीराम ने बिहार और झारखंड में अपने परिचित राहुल के जरिए शूटर बुलाए थे। राहुल अपने साथी संजय और राजू के साथ बिहार से आया और सभी ने मिलकर लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

पेंड्रा सर्राफा व्यापारी हत्याकांड, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार

रायपुर जिले के मंदिर हसौद में सुशासन तिहार शिविर में कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी और ADM के बीच बहस हो गई। नगर पालिका अध्यक्ष ने एडीएम उमाशंकर बंदे से कहा, शिविर में प्रोटोकॉल का पालन ​नहीं किया गया। आपको इसका जवाब देना पड़ेगा।इस पर अधिकारी ने कहा, प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया है। साथ ही उन्होंने नपा अध्यक्ष को मंच से नीचे जाने कहा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नगर पालिका अध्यक्ष सुशासन तिहार में अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं।नपा अध्यक्ष ने कहा कि शिविर में उन्होंने जनता की समस्याओं से जुड़े सवाल उठाए थे, लेकिन उन्हें मंच से हटाने की कोशिश की गई। वे इसकी शिकायत कलेक्टर से करेंगे।

कांग्रेस नपा अध्यक्ष-ADM की बहस, मंच से उतारने की कोशिश,

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में खराब मोबाइल बैटरी का धमाका एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हुआ। खेलते समय मोबाइल की पुरानी बैटरी फटने से एक साल का मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवारको  उसकी मौत हो गई।ब्रह्मपुर निवासी महेंद्र सिंह नेताम का एक वर्षीय पुत्र आदित्य सिंह 31 मई की शाम घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान बच्चों को  किसी की  पुरानी मोबाइल बैटरी मिलगई शाम करीब पांच बजे बच्चेखेल रहे थेउसी  समय बैटरी में अचानक जोरदार धमाका हो गया। जिसमे  आदित्य का चेहरा, सीना, पेट और हाथ बुरी तरह झुलस गए। इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव का है।

मोबाइल बैटरी ब्लास्ट से एक साल के मासूम की मौत

तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को पुलिस ने एक महिला को करीब 4 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। तिल्दा पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपी महिला के कब्जे से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया। मामले में अपराध दर्ज कर महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से नशे के कारोबार में महिलाओं की संलिप्तता बढ़ती दिखाई दे रही है। सूत्रों के अनुसार गांजा, शराब और नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार में शामिल कुछ पुरुष खुद सामने आने के बजाय महिलाओं को आगे कर रहे हैं। इसी वजह से लगातार महिला आरोपियों की गिरफ्तारी हो रही है।

तिल्दा में नशे ककी  सौदागर महिला गांजे के साथ गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments