Homeशिक्षासुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के गौरेला थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विधवा महिला के साथ रिश्ते के ही दो देवरों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पीड़िता के पति का करीब 10 साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद से वह अकेली  रह रही थी। इसी का फायदा उठाकर महिला के रिश्ते में लगने वाले दो देवरों ने अलग-अलग समय पर मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गौरेला थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पहले मामले में एक आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 66D, 196, 336(3) और 356(2) के तहत अपराध पंजीकृत किया गया है।

छत्तीसगढ़ में दो देवरों ने विधवा भाभी से दरिंदगी,

रायपुर। कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संघ ने विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अपना आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। संघ के अध्यक्ष के.के. लहरे ने कहा कि जब तक विधायक की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।उन्होंने बताया कि राजस्व मंत्री और विभागीय सचिव के साथ हुई वार्ता बेनतीजा रही, जिसके बाद संघ ने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। संघ के पदाधिकारी और सदस्य 2 जून से 3 जून तक काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।के.के. लहरे ने कहा कि संघ अपनी मांगों को लेकर एकजुट है और न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने शासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की। 3 जून तक काली पट्टी लगाकर होगा विरोध किया जाएगा

विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी की मांग तेज,

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर सामने आई है।हजारों की संख्या में पहुंचे सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई थी, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने बैरिकेड तोड़ दिए और कलेक्ट्रेट परिसर में घुस गई।जामड़ी पाटेश्वर धाम के विरोध और अपनी मांगों को लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाला। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पानी की तेज बौछारों का इस्तेमाल किया गया। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

बालोद  में बवाल!सर्व आदिवासी समाज  ने कलेक्ट्रेट घेरा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक बार फिर हाथी शावक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने शावक का शव देखा और वन विभाग की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। नदी में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना खरसिया वन परिक्षेत्र की है।बता दें कि इससे पहले छाल वन परिक्षेत्र में बेबी एलीफेंट की तालाब के दलदल में फंसने से मौत हो गई थी। हथिनी अपने मृत बेबी एलीफेंट को सूंड और पैरों से उठाने की कोशिश करती नजर आई थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं, 25 दिनों में 4 शावकों की जान जा चुकी है।आशंका है कि हाथियों का झुंड गुर्दा के बीच मांड नदी के संगम क्षेत्र में पानी पीने या नहाने आया होगा।उसी दौरान  नदी में करीब 3 से 5 माह के हाथी शावक  पानी में डूब गया .

25 दिनों में 4 हाथी शावकों की मौत नदी में मिला

भिलाई के खुर्सीपार थाना इलाके में नशाखोरी को लेकर सोमवार को सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग वीडियो वायरल हुए। एक वीडियो में खुलेआम नशे के इस्तेमाल के सबूत दिखाए गए हैं, जबकि दूसरे वीडियो में युवकों के बीच मारपीट है। इन दोनों घटनाओं के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।खास बात यह है कि पूरी घटना का वीडियो बनाकर युवकों ने खुद सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, “भिलाई शहर का बाप हूं मैं कुलदीप।वायरल वीडियो में एक स्थानीय ब्लॉगर खुर्सीपार के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर नशे से जुड़े सामान दिखाता और उसे साफ करता नजर आ रहा है। वीडियो में ब्लॉगर ने दावा किया है कि, खुर्सीपार में इस तरह नशा खुलेआम चल रहा है।

भिलाई के खुर्सीपार में गुंडागर्दी और नशे का VIDEO

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में आपसी विवाद के चलते एक महिला ने अपने पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की शिव नगर कॉलोनी की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि महिला ने डंडे से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से पति की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी पत्नी स्वयं सिविल लाइन थाने पहुंची और आत्मसमर्पण कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों और विवाद की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है।

आपसी विवाद में पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मार डाला

पश्चिम बंगाल की सियासत से लोकतंत्र की ताकत को बयां करने वाली एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.कभी दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछा और बर्तन मांजने का काम करने वाली कलिता माजी आज अपने संघर्ष और जनसमर्थन के दम पर विधानसभा चुनाव जीतकर मंत्री पद तक पहुंच चुकी हैं. पूर्वी बर्दवान जिले के अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित आउसग्राम विधानसभा क्षेत्र से BJP के टिकट पर मिली इस ऐतिहासिक जीत ने राजनीतिक गलियारों में एक नई मिसाल कायम की है. कलिता का पारिवारिक जीवन बेहद साधारण और तंगहाली से भरा रहा है. उनके पति एक दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते हैं, जबकि उनके बेटे पार्थ ने इसी साल हायरकी परीक्षा दी है.

दुसरे घरों में झाड़ू-पोछा करने वाली ‘कलिता अब मंत्री

आईपीएल फाइनल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भिलाई पुलिस ने सट्टा खेलने और खिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फेयर प्ले एप के माध्यम से सट्टेबाजी की आईडी संचालित कर रहे थे और लोगों से पैसे लगवाकर अवैध सट्टा कारोबार चला रहे थे।इसकी सुचना पुलिस को मिली तो दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, सट्टे से संबंधित दस्तावेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार आरोपी फेयर प्ले के नाम से आईडी बनाकर लोगों को सट्टा खिलाते थे और मैच पर बड़ी रकम लगवाई जाती थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ एवं आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आईपीएल फाइनल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा 2 गिरफ्तार

गौरेला थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में दो व्यक्तियों की जान चली गई। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।पहली घटना पकरिया गांव में हुई। जय प्रकाश बंजारे, जो शासकीय पशु फार्म में कार्यरत थे, शाम को घर से बांधामुड़ा जा रहे थे। उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल गौरेला पहुंचाया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना भी गौरेला थाना क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई है। वह आजमगढ़ जिले का निवासी था और गौरेला में मजदूरी करता था। वह मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया। इसी दौरान एक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

ट्रेन की चपेट और वाहन टक्कर, दो मौतें

बलरामपुर जिले में 108 एम्बुलेंस सेवा ने एक बार फिर अपनी तत्परता का परिचय दिया है। एम्बुलेंस में मौजूद महिला इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से चलती एम्बुलेंस में एक गर्भवती महिला का सफल प्रसव कराया गया। मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं। शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती गर्भवती महिला को प्रसव के दौरान जटिलता और झटके आने के कारण बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया था। उसे 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अंबिकापुर ले जाया जा रहा था।एम्बुलेंस जब भफौली के पास पहुंची, तभी महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एम्बुलेंस में मौजूद महिला ईएमटी ने तत्काल मोर्चा संभाला और एम्बुलेंस को ही अस्थायी प्रसव कक्ष में बदल दिया।

बलरामपुर में चलती एम्बुलेंस में हुआ प्रसव:
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments