Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

रायपुर के सदर बाजार स्थित मनोहरमल एंड कंपनी ज्वेलर्स में कर्मचारी ने ही करीब 2 करोड़ से ज्यादा के सोने के जेवर पार कर दिए। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।पुलिस के मुताबिक पीड़ित कारोबारी सुरेश भंसाली है, जो सदर बाजार में मनोहरमल एंड कंपनी नाम से सोने-चांदी का कारोबार करते हैं। 16 साल पुराने कर्मचारी ने जेवरों को लॉकर में रखने की बजाय अपने पास रख लिया। इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। आरोपी पर रोजाना डिस्प्ले में रखे गए जेवरों को वापस लॉकर में सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी थी।मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

कर्मचारी ने जेवरों को लॉकर में रखने के बजाय अपने पास रख लिया।
रायपुर में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ का सोना पार,VIDEO

प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा और भक्तों के साथ आमने-सामने बैठक होने वाली वार्ता को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है. यह खबर सामने आने के बाद प्रेमानंद महाराज के भक्तों में बड़ी मायूसी है. प्रेमानंद महाराज की यह पदयात्रा केली कुंज स्थित आश्रम से लेकर सौभरी कुंड तक होती है. साथ ही, आश्रम में भक्तों के साथ आमने-सामने बैठकर होने वाली वार्ता.भी अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है. . हालांकि यह पदयात्रा और वार्ता क्यों बंद की गई है, इसका कारण अभी नहीं बताया गया है,प्रेमानंद महाराज खुद अपने प्रवचनों में बता चुके हैं कि उनकी किडनी करीब 20 साल से खराब है. इसलिए जब कभी उनके स्वास्थ्य में गड़बड़ या पदयात्रा बंद होने से जुड़ी कोई ऐसी खबर सामने आती है तो उनके भक्त मायूस हो जाते हैं.

‘मेरी किडनी मुझे हरा नहीं सकती’प्रेमानंद महाराज का बयान

छत्तीसगढ़ में बीते 36 घंटों में 4 अलग-अलग सड़क हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई। कोरबा में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की जान चली गई, बालको के पास पिकनिक मनाकर लौट रहे युवकों की ऑटो पलट गई। हादसे में 2 की मौत हो गई।कांकेर में नेशनल हाईवे- 30 पर माजदा वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में 2 लड़कों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दुर्घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।इधर जांजगीर-चांपा में कार और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई, जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार ग्रामीण बैंक की महिला मैनेजर चला रही थी।

छत्तीसगढ़ में 4 सड़क हादसों में 7 मौतें

छत्तीसगढ़ के बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक हुई। केंद्रीय गृह मंत्रीअमित शाह की अध्यक्षता में जगदलपुर में हुई इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। बैठक के बाद केंद्रीय गृहमंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बस्तर अब नक्सलमुक्त हो गया है।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों के साहस और बलिदान को सराहा। उन्होंने कहा कि उनकी वजह से ही यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। बस्तर में अब शांति और विकास का माहौल है। यह क्षेत्र अब प्रगति की राह पर अग्रसर है।उन्होंने कहा कि 2031 तक बस्तर विकसित होगा।

:अब अमित शाह ने तय की विकसित बस्तर बनाने की डेडलाइन!

समाजवादी पार्टी की कैराना सांसद इकरा हसन और पुलिस के बीच मंगलवार को सहारनपुर में तीखी बहस हो गई। इस दौरान महिला इंस्पेक्टर ने जब सांसद से थाने चलने को कहा, तो इकरा हसन ने नाराजगी जताते हुए कहा, “मुझे हाथ लगाने की कोशिश मत करना।” इकरा हसन का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और करीब 10 मिनट तक महिला थाने में बैठाकर रखा। उन्होंने बताया कि जब थाने में इंस्पेक्टर ने उन्हें पानी ऑफर किया तो उन्होंने मना कर दिया।सांसद को हिरासत में लेने की खबर मिलते ही उनके कई समर्थक भी मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस ने इकरा हसन को छोड़ दिया। हालांकि पूर्व राज्यमंत्री और सपा नेता मांगेराम कश्यप समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी को मेडिकल जांच के लिए सदर बाजार थाने ले जाया गया।

सपा सांसद इकरा हसन को किया टच तो भड़की

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने रेलवे के 2 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। दोनों स्पोर्ट्स कोटे से रेलवे में नौकरी कर रहे हैं। इनमें इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग रेफरी बी. राजशेखर राव और उनकी स्टूडेंट रामा लक्ष्मी (वेटलिफ्टर) शामिल हैं। राव असिस्टेंट स्पोर्ट्स सेक्रेट्री के तौर पर रेलवे में काम कर रहे हैं।CBI के मुताबिक, आरोपियों ने एक कैंडिडेट से 5 लाख रिश्वत मांगी थी। मेडिकल परीक्षण के अनफिट सर्टिफिकेट को फीट कर देंगे कहा था, पैसे नहीं देने पर फेल करने की धमकी देकर कुछ रकम ले लिए थे। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद मंगलवार को दोनों को रायपुर स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया।जहां से दोनों को एक जून तक कस्टोडियल डिमांड पर भेज दिया गया है। जांच में यह बात सामने आई है कि कोच के कहने पर वेटलिफ्टर ने कैंडिडेट्स से पैसे मांगे थे। वहीं CBI के वकील ने बताया कि इस मामले में मास्टरमाइंड का गिरफ्तार होना बाकी है।

कोच के कहने पर वेटलिफ्टर ने कैंडिडेट से मांगी रिश्वत

छत्तीसगढ़ के बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक हुई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद के खात्मे का टारगेट हासिल कर लिया गया।शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस (भूपेश) सरकार से उन्हें नक्सल उन्मूलन में सहयोग नहीं मिला। बस्तर के नक्सल मुक्त होने के बाद 70 कैंपों में से लगभग एक-तिहाई कैंपों को ‘वीर शहीद गुंडाधर सेवा डेरा’ के रूप में विकसित किया जाएगा।गृहमंत्री ने आगे कहा कि हर आदिवासी महिला को पशुपालन से जोड़ने की योजना है। बस्तर के हर आदिवासी नागरिक को एक गाय और एक भैंस देंगे। 6 महीने में बस्तर में बड़ा डेयरी नेटवर्क बनेगा।नक्सल उन्मूलन में सहयोग नहीं मिलने के आरोप पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अमित शाह से बड़ा झूठा कोई नहीं है।

शाह बोले- बस्तर के हर आदिवासी को गाय-भैंस देंगे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भीषण गर्मी के बीच एक हाथी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गर्मी से राहत पाने के लिए पानी की टंकी के पास पहुंचकर नहाता नजर आ रहा है। हाथी अपनी सूंड में पानी भरकर बार-बार शरीर पर छिड़कता रहा। हाथी ट्रैकर्स ने इसका वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।यह वीडियो दो दिन पहले का  बताया जा रहा है। रायगढ़-ओडिशा बॉर्डर के पास बंगुरसिया पूर्व सर्किल के बरकछार बीट क्षेत्र में हाथी किसानों के खेत में बनी पानी की टंकी तक पहुंच गया। बंजारी मंदिर के पास स्थित टंकी में हाथी ने पहले पानी पिया, फिर काफी देर तक खड़े होकर नहाता रहा। शाम ढलने के बाद वह जंगल के रास्ते बंगुरसिया सर्किल के घने जंगल की ओर लौट गया।

गर्मी से बचने हाथी के नहाने का VIDEO

छत्तीसगढ़की राजधानी रायपुर,रायगढ़ और तिल्दा नेवरा में  कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोना-चांदी की बढ़ती कीमतों और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सुभाष चौक पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोना-चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों और मोदी सरकार की तरफ से एक साल तक सोना नहीं खरीदने के आह्वान को लेकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और आम जनता के साथ मिलकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज उठाई।

रायपुर रायगढ़ तिल्दा में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन

IPL में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 220 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 38 गेंदों में 93 रन की पारी खेली। उनकी पारी में 7 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। कप्तान यशस्वी जायसवाल ने भी शानदार शुरुआत दिलाते हुए 23 गेंदों में 43 रन बनाए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 75 रन की तेज साझेदारी हुई। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने जिम्मेदारी संभालते हुए नाबाद 53 रन बनाए और टीम को जीत तक पहुंचाया। डोनोवन फरेरा ने भी अंत में 10 गेंदों में 16 रन की उपयोगी पारी खेली।लखनऊ की गेंदबाजी पूरी तरह बेअसर नजर आई। आकाश सिंह सबसे महंगे साबित हुए, जिन्होंने 3 ओवर में 54 रन दिए। मोहसिन खान और आकाश सिंह को एक-एक विकेट मिला।

IPL- राजस्थान तीन मैच हारने के बाद जीती
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments