Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में सोमवार को  उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने कथित तौर पर नशे की हालत में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।और जलती हालत में सड़क पर दौड़ने लगा .घटना नेहरू गार्डन के पास की बताई जा रही है। युवक आग की लपटों में घिरने के बाद सड़क पर दौड़ने लगा, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह आग बुझाई और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसे युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।बताया जा रहा है कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उसकी पहचान सूरज 24 साल के रूप में हुई है. इस आत्मघाती कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
नशे में युवक ने खद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग।

रायपुर में आज शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में RCB और KKR के बीच मुकाबला जारी है। वहीं स्टेडियम के बाहर हंगामा हो गया। टिकट होने के बावजूद कई लोगों को एंट्री नहीं दी गई। इस दौरान भीड़ दीवार कूदकर स्टेडियम के अंदर जाने लगी। सुरक्षाकर्मियों ने कुछ लोगों दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मीडिया वालों को वीडियो बनाने से भी रोका गया।गेट नंबर 2 पर भी बवाल हुआ। आखिरकार भीड़ बेकाबू हो गई और गेट तोड़कर स्टेडियम भी घुस गई। इनमें टिकट और बिना टिकट वाले लोग भी शामिल थे। पिछली बार की तरह इस मैच में भी अव्यवस्था देखने को मिली है।बारिश की वजह से मैच 8:45 बजे से शुरू हुआ। बारिश के बावजूद क्रिकेट फैंस का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में दर्शक भीगते हुए स्टेडियम पहुंचे। फैंस ने कहा कि विराट को देखने आए हैं।

रायपुर- RCB vs KKR, गेट तोड़कर स्टेडियम में घुसी भीड़

छत्तीसगढ़ से पेट्रोलियम संकट की बड़ी खबर सामने आई है। ईरान-इजरायल तनाव के बीच अब इसका असर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी महसूस किया जा रहा है। बिलासपुर रायपुर बस्तर जिले में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई प्रभावित होने से पम्पो से डीजल ड्राइ हो गए हैं।कई पंपों पर पर्याप्त ईंधन उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते लोगों को बिना फ्यूल लिए वापस लौटना पड़ रहा है।जानकारी के मुताबिक, अचानक बढ़ी मांग और सप्लाई चेन में आई रुकावट के कारण यह स्थिति बनी है। जिले में जितनी खपत है, उसके मुकाबले पर्याप्त पेट्रोलियमआपूर्ति नहीं पहुंच पा रही है। इसका असर सिर्फ शहर तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी इसी तरह की समस्या देखी जा रही है

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की किल्लत?

छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 77 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। ये ट्रेनें 8 जून से 19 जून के बीच अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी। इनमें 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। वहीं 8 ट्रेनें रूट बदलकर चलेंगी, 6 ट्रेनें गंत्वय से पहले ही खत्म कर दी जाएंगी और 5 ट्रेनें अपने तय समय से देर से चलेंगी।यह फैसला बिलासपुर रेल मंडल के चांपा स्टेशन में चौथी रेल लाइन के काम के कारण लिया गया है। इस वजह से पश्चिम-बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश समेत 7 राज्यों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। समर सीजन में ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ेगी।इस दौरान यात्रियों को कम परेशानी हो, इसके लिए रेलवे प्रशासन ने हसदेव एक्सप्रेस को बिलासपुर और कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन बनाकर चलाने का फैसला किया है।

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 77 ट्रेनें कैंसिल

रजगामार इलाके के दरगा गांव से लगे सुआपहाड़ जंगल में बुधवार को एक नर कंकाल पेड़ पर लुंगी से लटका मिला। मृतक की पहचान दरगा निवासी 45 वर्षीय मान सिंह के रूप में हुई है। मान सिंह होली के बाद मार्च माह से लापता था, जिसकी गुमशुदगी रजगामार चौकी में दर्ज थी।ग्रामीणों ने जंगल में कंकाल लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। रजगामार चौकी प्रभारी विनोद सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिन्होंने कपड़ों और पास में पड़े सामान के आधार पर मान सिंह की शिनाख्त की।कंकाल पहाड़ पर करीब 25 किलोमीटर ऊपर घने जंगल में मिला था। परिजनों ने बताया कि मान सिंह खेती-किसानी का काम करता था और उसका पूरा परिवार साथ रहता था। होली के बाद अचानक लापता होने पर उसकी काफी तलाश की गई थी।

25 KM ऊपर घने जंगल में मिला कंकाल

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में 21 लोग घायल हो गए। सगाई कार्यक्रम में जा रही बारातियों से भरी एक पिकअप वाहन घोरडेगा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, बाराती मलसेमा गांव से बलरामपुर जिले के दुर्गापुर में सगाई कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। बगीचा थाना क्षेत्र के घोरडेगा के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई।हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने पिकअप में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस व अन्य वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।

जशपुर में बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल

राजधानी रायपुर में देसी बम बनाने वाला आरोपी विनय देवांगन पकड़ा गया है। वह कांग्रेस नेता और बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन का साला है। पुलिस ने उसे 12 मई की रात रावाभाठा इलाके से गिरफ्तार किया है, इसी इलाके में मितानिन के घर से बम बनाने का रॉ मटेरियल मिला था।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, वह फैमिली से परेशान था। खुद को बम से उड़ाकर खत्म करने की नियत से उसने विस्फोटक बनाने का सामान खरीदा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिरफिरा किस्म का है। 3 बार घर छोड़कर भाग चुका है, घरवालों से बात भी नहीं करता था। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

खुद को उड़ाना चाहता था कांग्रेस महापौर का साला

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा केस में मास्टरमाइंड सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मास्टरमाइंड सट्टे की कमाई को अलग-अलग कारोबारियों के यहां छिपाकर रखता, फिर उसे हवाला चैनल के जरिए आगे ट्रांसफर करता था।वहीं, गिरफ्तार बाप-बेटे सट्टे से मिले ब्लैक मनी को व्हाइट मनी में बदलते थे। पुलिस ने उनके पास से 1 करोड़ 2 लाख 81 हजार 300 रुपए कैश, एक नोट गिनने की मशीन, 4 मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किया है। कुल मिलाकर पुलिस ने करीब 1 करोड़ 3 लाख 86 हजार 300 रुपए की संपत्ति जब्त की है।वहीं इस मामले पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने लिखा कि तस्वीरों में दिख रहा RSS का ‘सट्टा स्वयंसेवक’करन चौधरी है।प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी चौधरी का बेहद खास ये ‘सट्टा स्वयंसेवक’ उनके साथ ‘खाते-खिलाते’ हुए और छत्तीसगढ़ ‘संवारते’ हुए नजर आ रहा है।

 रायगढ़- सट्टा सिंडिकेट के 3 आरोपी अरेस्ट,1 करोड़ कैश जब्त

रॉयल चैलैंजर्स बेंलगुरु ने बुधवार को खेले गए IPL मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए। जवाब में बेंगलुर ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने नाबाद 105 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। देवदत्त पडिक्कल ने 39 रन बनाए, जबकि जैकब बेथेल ने 15 रन का योगदान दिया। आखिर में जितेश शर्मा 8 रन बनाकर नाबाद लौटे। कोलकाता की ओर से कार्तिक त्यागी ने 3 विकेट लिए, जबकि सुनील नरेन को 1 सफलता मिली।कोलकाता के लिए अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 46 गेंदों में 71 रन की शानदार पारी खेली,

कोहली के शतक से जीती बेंगलुरु, टेबल टॉपर बनी

NEET UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर रायपुर में युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। डीकेएस अस्पताल के सामने कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। युवा कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार पर परीक्षा व्यवस्था संभालने में नाकाम रहने का आरोप लगाया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की घटनाओं से छात्रों में नाराजगी बढ़ रही है। उनका आरोप था कि छात्र सालों मेहनत करते हैं, लेकिन परीक्षा से पहले ही पेपर आउट होने से उनका भविष्य दांव पर लग जाता है।युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता लगातार सवालों के घेरे में है और सरकार पेपर माफियाओं पर कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबाने में लगी हुई है।

युवा कांग्रेस ने किया केंद्र सरकार का पुतला दहन
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments