छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में छुरा ब्लॉक के ग्राम पाटसिवनी आयोजित सुशासन तिहार के तहत जनसभा हुई। इस सभा में एक शिकायत पर राजिम से भाजपा विधायक रोहित साहू ने मंच से कहा कि रिश्वत लेने वाले पटवारी को जूता से मारूंगा। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं विधायक के पटवारी के लिए अपशब्द कहने पर पटवारी संघ ने सुशासन तिहार का बहिष्कार कर दिया है।इधर अमलीपदर तहसील मुख्यालय में आयोजित सुशासन शिविर में खाली कुर्सियां देखकर पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी भड़क गए। भाजपा नेता मांझी ने अधिकारियों पर फोन न उठाने और शिविर की तैयारियों में लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि कलेक्टर साहब, आप फोन तो उठा लिया करें। इस दौरान कलेक्टर भगवान सिंह उईके मंच पर ही मौजूद थे।
सुशासन तिहार में BJP विधायक बोले-पटवारी को जूता से मारूंगा
छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय स्थित मातृ-शिशु जिला अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही और संवेदनहीनता का मामला सामने आया है। 8 महीने तक अस्पताल में नियमित इलाज कराने वाली एचआईवी संक्रमित गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद पीपीई/डिलीवरी किट और अलग ऑपरेशन थिएटर नहीं होने का हवाला देकर रायपुर रेफर कर दिया गया। ग्राम पैरी निवासी महिला की गर्भावस्था के दौरान सभी जांच और इलाज बालोद के मातृ-शिशु जिला अस्पताल में ही किए जा रहे थे। अस्पताल प्रबंधन को महिला के एचआईवी संक्रमित होने की जानकारी पहले से थी।परिजनों के अनुसार, रेफर की प्रक्रिया के दौरान महिला को काफी देर तक अस्पताल की सीढ़ियों पर बैठकर इंतजार करना पड़ा। प्रसव पीड़ा से गुजर रही महिला को करीब 100 किलोमीटर दूर रायपुर भेजना न केवल जोखिम भरा था, बल्कि यह स्वास्थ्य सेवाओं की संवेदनहीनता को भी उजागर करता है।
प्रसव-पीड़ा से तड़पती संक्रमित गर्भवती को अस्पताल ने लौटाया
रायपुर में गुरुवार को NSUI ने छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर सीएम हाउस का घेराव किया। अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे, महिला थाना चौक के पास बने मंच में सभी इकट्ठे हुए और घेराव के लिए निकले।आंदोलन को देखते हुए सीएम हाउस के आसपास 4 लेयर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रदर्शनकारी जब बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस बीच झूमाझटकी की स्थिति बनी। आरोप है कि NSUI कार्यकर्ताओं ने पुलिस वालों पर डंडे फेंके। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि NSUI के छात्र बड़े वोट से चुनाव जीतेंगे, इस डर से सरकार चुनाव नहीं करा रही है। विधायक देवेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जेल जाओगे तो सांसद-विधायक बनोगे, सरकार से लड़ने के लिए संघर्ष करो।
छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI का CM हाउस घेराव
सूरजपुर जिले में सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सूरजपुर थाना क्षेत्र के तिलसिवा पेट्रोल पंप के पास की है।जानकारी के अनुसार बाइक सवार सूरजपुर से विश्रामपुर की ओर जा रहा था, जबकि ट्रक सूरजपुर की दिशा में आ रहा था। तिलसिवा पेट्रोल पंप के पास दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक शिवम मिश्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शिवम सूरजपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसे के बाद चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।
सूरजपुर में ट्रक और बाइक में भिड़ंत, युवक की मौत
छत्तीसगढ़ रायपुर के तिल्दा इलाके में गुरुवार को उस वक्त माहौल गरमा गया, जब देवरी-घुलघुल गांव में प्रस्तावित स्पंज और पावर प्लांट की जनसुनवाई में हजारों ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने मोर्चा संभाला, ग्रामीणों ने नारेबाजी की और साफ शब्दों में कह दिया कि, जान दे देंगे, लेकिन गांव में पावर प्लांट नहीं लगने देंगे। सबसे बड़ी बात जनसुनवाई में एक भी व्यक्ति कंपनी के समर्थन में सामने नहीं आया। पर्यावरण जनसुनवाई भारी विरोध के बीच संपन्न हुई। जहां ग्रामीणों ने एकजुट होकर संयंत्र लगाने का खुलकर विरोध किया। गुरुवार सुबह से ही गांव के लोग परिवार सहित जनसुनवाई स्थल पहुंचने लगे थे।विरोध करने इतने लोग पहुंचे कि, पंडाल छोटा पड़ गया.ग्रामीणों के आक्रोश और स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया था।
तिल्दा देवरी में प्रस्तावित सुनवाई का विरोध
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कुदरी बैराज में 18 वर्षीय छात्र शिवम साहू ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव 40 घंटे की तलाश के बाद गुरुवार सुबह बरामद किया गया। छात्र ने अपने पिता को व्हाट्सएप पर ‘गुड बाय’ मैसेज भेजा था। यह घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।शिवम लायंस पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 का छात्र था। कुछ दिन पहले उसके दोस्तों के परीक्षा परिणाम आ गए थे, लेकिन शिवम का परिणाम पूरक आने के कारण रुका हुआ था। इस बात से वह काफी आहत और परेशान रहने लगा था।आत्म हत्या के पहले शिवम ने अपने पिता संतोष साहू के व्हाट्सएप पर एक मैसेज भेजा, जिसमें लिखा था, “जीने का मन नहीं लग रहा है, मैं जा रहा हूँ, गुड बाय पापा।” पिता ने जब यह मैसेज देखा तो शिवम ने उसे डिलीट कर दिया था।
छात्र ने बैराज में की आत्महत्या:40 घंटे बाद मिला शव
बिलासपुर में बोरा फैक्ट्री में काम करते समय एक मजदूर 25 फीट की ऊंचाई से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।ग्राम जांजी निवासी लक्ष्मी प्रसाद धीवर (45) सोमवार सुबह रोज की तरह काम करने पहुंचा। दोपहर करीब 3 बजे वह प्लांट में ऊंचाई पर चढ़कर सफाई कर रहा था। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से करीब 25 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया।बताया जा रहा है कि ऊंचाई में काम करते समय उसे कोई सेफ्टी उपकरण नहीं दिया गया था, जिससे हादसा और गंभीर हो गया। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मजदूर को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया,जहा उसकी मौत हो गई।
बिलासपुर में 25 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत
शराब बनाने वाली कंपनियों ने राज्य सरकारों से शराब, बीयर और वाइन की कीमतें बढ़ाने की मांग की है। कंपनियों का कहना है कि ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। इससे कांच की बोतलों, एल्युमीनियम कैन और पैकेजिंग मटेरियल की लागत काफी बढ़ गई हैं।शराब उद्योग की प्रमुख संस्थाओं कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन अल्कोहलिक बेवरेज कंपनीज (CIABC) और ब्रूअर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) ने राज्यों को पत्र लिखकर कीमतों में बदलाव की अनुमति मांगी है। BAI ने इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी की भरपाई के लिए 15%-20% तक दाम बढ़ाने का सुझाव दिया है।BAI में यूनाइटेड ब्रूअर्स, एबी इनबेव और कारल्सबर्ग जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं,
शराब और बीयर 20% तक महंगी हो सकती है
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से 2 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में ट्रैफिक एसआई (सब इंस्पेक्टर) चालान से बचाने के बदले युवक से 200 रुपए की रिश्वत लेते नजर रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में एक कॉन्स्टेबल वर्दी में एक युवक से हाथ मिलाते और गले मिलते दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि युवक हत्या के प्रयास मामले का आरोपी है।हालांकि, रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर को लाइन अटैच कर दिया गया है। इसकी पुष्टि ट्रैफिक टीआई टीडी चंद्रा ने की है। वहीं दूसरे वीडियो पर पुलिस ने कहा युवक कौन है इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भिलाई में 200 रुपए रिश्वत लेते ट्रैफिक SI का VIDEO
राजधानी रायपुर के रावांभाटा इलाके में मिले संदिग्ध विस्फोटक मामले में पुलिस की जांच में अहम खुलासे हुए हैं। मामले में बरामद विस्फोटक की तस्वीर भी सामने आई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे लो कैटेगरी एक्सप्लोसिव बताया है। जानकारी के मुताबिक पटाखों में इस्तेमाल होने वाले बारूद से आईईडी तैयार करने का प्रयास किया गया था। फिलहाल खमतराई पुलिस मामले की तस्दीक कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह सामान विनय देवांगन नाम के शख्स का बताया जा रहा है। विनय देवांगन बीरगांव नगर निगम के महापौर और कांग्रेस नेता नंदलाल देवांगन का साला है। इस बीच यह बात सामने आई कि दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था।

