छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। शनिवार को आईईडी निष्क्रिय करने के दौरान जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें डीआरजी के तीन जवान मौके पर ही बलिदान हो गये। वहीं एक जवान को हेलीकॉप्टर से रायपुर से लाया गया, जहां इलाज के दौरान वह भी बलिदान हो गये। इस प्रकार कुल चार जवान वीरगति को प्राप्त हो गये। डीआरजी टीम प्रदेश के कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में नक्सलियों के छिपाए गए डंप की तलाश में निकली थी। इस दौरान आईईडी को हटाने की कोशिश में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे चार जवान वीरगति को प्राप्त हो गए। बस्तर आईजी सुंदरराज पट्टिलिंगम ने घटना की पुष्टि की है।घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया है।
छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट, 4 जवान शहीद
रायपुर: उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने आज लोरमी नगर में स्कूटी से भ्रमण कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने रानीगांव में गार्डन, तालाब और मुक्तिधाम निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उपमुख्यमंत्री साव ने प्रवेश द्वार, नाली निर्माण और मनियारी नदी पर बन रहे पुल की प्रगति की जानकारी लेकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बस स्टैंड जिम में युवाओं से संवाद किया और स्लम स्वास्थ्य योजना के मेडिकल यूनिट का अवलोकन कर स्वास्थ्य सुविधाओं को परखा। साथ ही नालंदा परिसर (आधुनिक लाइब्रेरी) के निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया।उप मुख्यमंत्री साव ने भ्रमण के दौरान बच्चों और महिलाओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका सुख-दुख जाना। उन्होंने ब्राह्मण पारा में जादूगर द्वारा दिखाए जा रहे जादू का आनंद भी लिया।
स्कूटी पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले डिप्टी सीएम,
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में अवैध संबंध ने एक महिला की जिंदगी छीन ली। यहां हत्यारिन ने अपने पति से नाजायज संबंध के शक में महिला की हत्या कर दी।कुकदूर थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने पति की प्रेमिका पर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला मंदाकिनी बैगा के पति अर्जुन बैगा और मृतिका सोनकली बैगा के बीच नाजायज संबंध थे। दरअसल आरोपी महिला ने अपने पति और उनके प्रेमिका दोनों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया था फिर गुस्से में बेकाबू महिला ने पति के प्रेमिका के ऊपर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे मृतिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रेमिका संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया पति,
रायपुर: पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऐप से जुड़ी सट्टेबाजी गतिविधियों में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में संदीप इसरानी उर्फ गोलू और मनसून रजा शामिल हैं, जिन्हें महासमुंद से पकड़ा गया। संदीप इसरानी बाबू उर्फ गुलशन खेमानी का फुफेरा भाई है, जो ग्रामीणों से धोखाधड़ी करके उनके मोबाइल और बैंक खाता नंबर लेता था और उनका उपयोग सट्टे के पैनल में करता था।पुलिस ने मामले की वित्तीय जांच के साथ-साथ म्यूल बैंक खातों की भी जांच शुरू कर दी है। अब तक इस सट्टेबाजी रैकेट में बाबू उर्फ गुलशन खेमानी समेत 27 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपियों के मोबाइल नंबर कॉल सेंटर में इस्तेमाल किए जा रहे थे, और अवैध सट्टा रकम उनके बैंक खातों में मंगवाई जा रही थी।
सटोरिया बाबू खेमानी का फुफेरा भाई संदीप भी निकला सट्टेबाज
सरगुजा जिले के मैनपाट में हाथियों की वजह से ग्रामीण दहशत में हैं। हाथियों ने ग्राम कंडराजा के प्राइमरी और मिडिल स्कूल में तोड़फोड़ की। वहीं ग्राम चोरकीपानी में दो घरों और फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। डर से ग्रामीण रातभर जागकर अपने घरों की रखवाली कर रहे हैं।मैनपाट इलाके में करीब 14 हाथी अलग-अलग झुंड में घूम रहे हैं। बीती रात एक झुंड कंडराजा गांव पहुंचा और वहां के प्राइमरी व मिडिल स्कूल में तोड़फोड़ की। हाथियों ने स्कूल में रखे मिड-डे मील (MDM) का चावल खा लिया और टेबल-कुर्सी को भी नुकसान पहुंचाया।हाथियों ने ग्राम चोरकीपानी में दो घरों को तोड़ दिया है और फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग के अनुसार 14 हाथी दो अलग-अलग दलों में बंटकर लगातार मूवमेंट कर रहे हैं।
मैनपाट में हाथियों का आतंक, स्कूल-घरों में तोड़फोड़:
चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में शनिवार को मुंबई इंडियंस पर 8 विकेट की जीत हासिल की है। टीम ने मुंबई को सीजन में दूसरी बार हराया है। सुपर किंग्स ने 23 अप्रैल को मुंबई में खेले गए मैच में 103 रन से हराया था।चेपॉक स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवर में 2 विकेट पर टारगेट चेज कर लिया। कार्तिक शर्मा ने ट्रेंट बोल्ट की पहली बॉल पर चौका लगाकर जीत दिलाई।160 रन का टारगेट चेज कर रही चेन्नई की टीम ने 13 रन पर संजू सैमसन का विकेट गंवा दिया था। यहां से कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने उर्विल पटेल के साथ 49 रन और कार्तिक शर्मा के साथ नाबाद 98 रन की साझेदारी करके जीत दिला दी।
IPL- चेन्नई ने मुंबई को सीजन में दूसरी बार हराया
मेरठ में महिला कौसर की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. जांच में पता चला कि हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके पति साकिब ने की थी. आरोपी ने पेपर कटर से पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी और इसे चोरी के बाद हुई वारदात दिखाने की कोशिश की. पुलिस पूछताछ में उसके बयान बदलते रहे, जिससे शक गहराया. जांच में यह भी सामने आया कि उसके किसी अन्य महिला से संबंध थे, जिसका पत्नी विरोध करती थी. आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है. और हत्या में इस्तेमाल किया गया पेपर कटर भी बरामद कर लिया है. जब कौसर का शव उसके घर के एक कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला. शुरुआती तौर पर मामला अज्ञात हमलावर द्वारा हत्या का प्रतीत हुआ पूछताछ में पता चला पति ने पेपर कटर से पत्नी का गला काटकर बेरहमी से हत्याकी है .
मेरठ .गर्लफ्रेंड के लिए पति की हैवानियत

