Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा थाना के बहेसर गाव में में शादी समारोह में शामिल होने आई एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.जिस घर में बच्ची शादी में आई थी ,आरोपी उसी घर में सहयोगी के रूप में दिन भर मौजूद था ,रात को बच्ची जब घर के बाहर खेल रही थी तभी दरिंदे ने उसे अगवा कर लिया और घर लगे  सुनसान जगह में ले जाकर दुष्कर्म किया और गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई,आरोपी उसे मरा समझकर मौके से फरार हो गया…और फिर घर में आकर सो गया.।मासूम…को जब होश आया तो वह दर्द से कराहने लगी.उसकी आवाज सुनकर घर के लोग उसके पास पहुंचे,उसे AIIMS) रायपुर  में भर्ती कराया गया।…डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की सर्जरी की गई हैइस घटना के बाद गाव वलो में रोष है .और आरोपी को फासी देने की मांग कर रहे है ..

तिल्दा :शादी में आई मासूम बनी हवस का शिकार

कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोको में गुरुवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई। मामूली विवाद ने ऐसा विकराल रूप ले लिया कि एक पोते ने अपनी ही 80 वर्षीय दादी की टांगिया से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी और दहशत का माहौल है।पुलिस के मुताबिक, मृतका बुधन बाई पात्रे (80) घर पर अकेली थीं। तभी उनका पोता जितेंद्र पात्रे (30) रोटी मांगने को लेकर उनसे उलझ पड़ा। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने गुस्से में धारदार टांगिया उठाकर दादी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बुजुर्ग महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के समय घर के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए थे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

रोटी के विवाद:पोते ने दादी को टांगिया से काटा
जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे ने प्रशासनिक लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हादसे का मुख्य कारण यह सामने आया है किमौसम विभाग ने जबलपुर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया था. इसके बावजूद पर्यटकों से भरे क्रूज को नर्मदा नदी के बैकवाटर में चलने दिया गया. बताया जा रहा है कि जब क्रूज नदी के गहरे हिस्से में था, उसी दौरान मौसम अचानक बदल गया और तेज हवाएं चलने लगीं. तेज हवा और ऊंची लहरों के कारण क्रूज का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटकर पानी में डूब गया. क्रूज हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं.. 15 लोगों को बचा लिया गया है और SDRF की टीम राहत व बचाव कार्य में जुटी है.
जबलपुर में क्रूज डूबा, 6 शव मिले:15  लापता,

छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दुर्ग और बिलासपुर में रेड मारी है। दुर्ग में ‘अमर इंफ्रा’ के संचालक और भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के निवास और दफ्तर पर दबिश दी गई है, जहां टीम उनके आधा दर्जन फर्मों के वित्तीय दस्तावेजों और निवेश के रिकॉर्ड खंगालती रही। भिलाई में गोविंद मंडल के घर फैक्ट्री में भी जांच की गई।दूसरी ओर, बिलासपुर में बड़े सर्राफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और सदर बाजार स्थित ‘श्री राम ज्वेलर्स’ पर ED के 10 से ज्यादा अधिकारियों ने छापा मारा। यह कार्रवाई शराब घोटाले के फरार आरोपी विकास अग्रवाल के सिंडिकेट से जुड़े तार खंगालने के लिए गई, जो अनवर ढेबर का करीबी और विवेक अग्रवाल का भाई बताया जा रहा है। देर शाम तक जांच चलती रही।

छत्तीसगढ़ में BJP नेता-कारोबारी के ठिकानों पर ED रेड

शहडोल जिले में एक दुल्हन ने वरमाला के दौरान शादी से इनकार कर दिया। उसने कहा- ये वो लड़का नहीं है, जिससे रिश्ता तय हुआ था। वर और वधु पक्ष के साथ शादी में मौजूद कई लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मानी। आखिर में बारात को शादी किए बिना ही लौटना पड़ा।मामला ब्यौहारी इलाके में बुधवार रात का है। बारात गोहपारू से ब्यौहारी आई थी। दुल्हन के परिजन ने बारातियों का स्वागत किया। द्वारचार जैसी पारंपरिक रस्में पूरी की गईं। इसके बाद वरमाला की रस्म के लिए दूल्हा स्टेज पर पहुंचा।थोड़ी देर में ही दुल्हन भी सहेलियों के साथ स्टेज पर आई। दूल्हे ने दुल्हन को वरमाला पहनाई। जब दुल्हन की बारी आई, तो वह कुछ देर तक दूल्हे को गौर से देखती रही। फिर बिना माला पहनाए ही मंच से उतर गई।

दुल्हन बोली- जिससे रिश्ता तय हुआ, ये वो लड़का नहीं:

कोलकाता से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-135 की गुरुवार को रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश हो गई, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।, विमान के क्रू मेंबर्स ने तुरंत रायपुर एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे विमान को एयरपोर्ट रायपुर में उतारा गया। कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर हलचल बढ़ गई, लेकिन अन्य सभी यात्री सुरक्षित थे।लैंडिंग के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर मौजूद मेडिकल टीम ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया। बाद में एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भेजा गया। जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद फ्लाइट ने करीब 1 बजे फिर से पुणे के लिए उड़ान भरी।

महिला यात्री की तबीयत बिगडी:रायपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

रायपुर में गुरुवार सुबह विधानसभा थाना क्षेत्र के आमासिवनी स्थित कंवल प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह फैक्ट्री महालेखाकार कार्यालय के पीछे स्थित है। सुबह करीब 11 बजे धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और एहतियातन आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।फैक्ट्री में प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई और काले धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देता रहा। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

रायपुर में कंवल प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवकों को कुचल दिया…इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है… यह भीषण सड़क हादसा नेशनल हाईवे-30 पर आतुरगांव के पास हुआ…जहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया…टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई…जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैहादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई…सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है…फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

कांकेर में भीषण सड़क हादसा  ट्रक ने स्कूटी सवार युवकों को कुचला

कबीरधाम के पोड़ी-प्रभाटोला बाईपास पर जबलपुर से रायपुर जा रही यात्री बस ट्रक से टकराकर खेत में जा घुसी। हादसे में 11 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।गुरुवार शाम करीब पांच बजे बोड़ला थाना क्षेत्र के पोड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम पोड़ी-प्रभाटोला नेशनल हाईवे बाईपास परजबलपुर (मध्यप्रदेश) से रायपुर (छत्तीसगढ़) जा रही यात्री बस ने सामने चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया
कबीरधाम में बस हादसा: ट्रक से भिड़ी यात्री बस,

गुजरात टाइटंस ने IPL में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। टीम को मौजूदा सीजन में 5वीं जीत मिली है, जबकि बेंगलुरु तीसरा मैच हारी है। बेंगलुरु 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि गुजरात 10 लेकर 5वें नंबर पर है।अहमदाबाद में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम ने 156 रन का टारगेट 15.5 ओवर में 6 विकेट पर चेज कर लिया। राशिद खान ने सुयश शर्मा की बॉल पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई।इस मैच में कोई भी बैटर फिफ्टी नहीं लगा सका। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल मुकाबले के टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 43 रन बनाए। वहीं, बेंगलुरु के देवदत्त पडिक्कल ने 40 रन की पारी खेली।

बेंगलुरु सीजन में दूसरा मैच हारी:गुजरात ने 4 विकेट से हराया
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments