Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र में एक हायर सेकेंडरी स्कूल की 3 आदिवासी छात्राओं के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। ये छात्राएं पोटा केबिन आवासीय संस्था (आरएमएसए) में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। इनमें से 2 छात्राएं कक्षा 12वीं और एक छात्रा कक्षा 11वीं की हैं। 2 छात्राएं नाबालिग हैं और सभी करीब पांच माह की गर्भवती हैं।छात्राओं के गर्भवती होने की जानकारी सामने आने के बाद उन्हें लगभग 5 माह पहले संस्था से हटा दिया गया था। इसके बाद से वे नियमित रूप से स्कूल नहीं आ रही थीं। हालांकि, कक्षा 12वीं की दो छात्राओं ने शनिवार को अपनी अंतिम परीक्षा दी है।हॉस्टल वार्डन का कहना है कि “ये मेरे कार्यकाल का मामला नहीं” है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बीजापुर में पोटा केबिन हॉस्टल की 3 छात्राएं प्रेग्नेंट

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा के तिवारीपारा खरौद के घर में बिना अनुमति प्रार्थना सभा करने को लेकर शिवरीनारायण पुलिस ने 2 महिला समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सभी 6 आरोपियों को तहसील न्यायालय में पेश किया है।सभी 6 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने BNSS की धारा 170, 126, 135 ( 3 ) के तहत जुर्म दर्ज किया है।यहां पुलिस के आने के पहले स्थानीय लोगों ने प्रार्थना सभा को लेकर आपत्ति की तो मौके पर हंगामा हुआ। इसके बाद, शिवरीनारायण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। खरौद के तिवारीपारा के घर में प्रार्थना सभा हो रही थी। इसकी अनुमति नहीं ली गई थी। मोहल्ले और स्थानीय लोगों ने प्रार्थना सभा को लेकर  आपत्ति की तो यहां विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।

घर में चल रही थी प्रार्थना सभा,2 महिला समेत 6  गिरफ्तार

 छत्तिस की राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद भी अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी रायपुर और आस-पास के इलाकों से आए दिन चाकूबाजी के मामले सामने आ रहे हैं। एक तरफ जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ अपराधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं ,इसी कड़ी में एक बार फिर राजधानी रायपुर के कोटा कॉलोनी में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पूरा मामला रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। यहां कोटा के कृष्णा नगर स्थित मंदिर परिसर में चार बदमाश नशा कर रहे थे।इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और उसने युवकों को मंदिर में नशा करने से मना किया। युवक की इस बात पर बदमाश आक्रोशित हो गए और उन्होंने मिलकर युवक पर चाक़ू से वार कर दिया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments