Homeछत्तीसगढ़सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गई. विमान में करीब 242 यात्री सवार थे. हादसे में गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी सहित कुल 290 लोगों की मौत हो गई. इसमें 240 विमान यात्रियों के अलावा हादसे की चपेट में आने से 50 लोगों की मौत हो गई. टाटा समूह ने गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया विमान हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इस बात की जानकारी दी.

सवा लाख लीटर ईंधन प्लेन में था, किसी को बचाने का मौका ही नहीं मिला

छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा के जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू पर पड़ोसी से मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज हुआ है। चांपा थाने में विधायक के खिलाफ उनके पड़ोसी ने शिकायत की है कि, उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई है। AC की आउटडोर यूनिट हटाने को लेकर ये विवाद हुआ है। हालांकि विधायक ने भी पड़ोसी के खिलाफ काउंटर केस कराया है।पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर ने बताया कि जब  जीजा ने  विधायक से एसी के आउटडोर यूनिट को हटाने के लिए कहा तो वो अपने गनमैन के साथ पोर्च में घुस गया।

AC हटाने कहा तो विधायक बोले- गोली मार दूंगा

कोरबा में टीपी नगर मार्ग पर एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दो युवकों ने बाइक पर सवार एक युवती को पब चलने का ऑफर दिया। इस पर युवती ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों का पीछा किया। रेड सिग्नल पर बाइक रुकते ही युवती ने उनकी चाबी निकालकर फेंक दी और इस करतूत के लिए दोनों युवकों को फटकार लगाई।इस पूरी घटना का वीडियो युवती ने खुद बनाया। इसके बाद युवकों के खिलाफ थाने में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।

मनचलों ने युवती से पूछा- “पब चलोगी क्या”…VIDEO

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में रोजगार सहायक अधिकारी पर अनैतिक मांग का आरोप लगा है। केशकाल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत ईरागांव की एक महिला राशन कार्ड बनवाने रोजगार कार्यालय पहुंची थी।महिला ने बताया कि उसने अपने परिवार के राशन कार्ड के लिए रोजगार सहायक संजय नेगी से संपर्क किया था। कार्ड बनाने के बाद संजय नेगी ने पहले मुर्गे की मांग की। जब महिला ने घर में मुर्गा न होने की बात कही और 500 रुपए देने की बात की, तो रोजगार सहायक ने महिला से एक रात साथ बिताने की मांग कर दी।

रोजगार सहायक अधिकारी बोला- एक रात के लिए तू चाहिए

रायपुर के सूदखोर तोमर ब्रदर्स फरार चल रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। इसी बीच पुलिस ने वीरेंद्र सिंह तोमर की पत्नी शुभ्रा सिंह तोमर और उनके कथित महिला वकील को हिरासत में लिया है। उनसे तोमर ब्रदर्स के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। घटना पुरानी बस्ती थाना इलाके की है।बताया जा रहा है कि, तोमर ब्रदर्स के घर के बाहर गुरुवार को कुछ पत्रकार कवरेज करने पहुंचे थे।जिस पर कथित महिला वकील संगीता सिंह ने कहा कि, क्यों कवरेज कर रहे हैं। कैमरा तोड़ दिया गया और छीनने की भी कोशिश की गई।

सूदखोर वीरेंद्र तोमर की पत्नी पुलिस हिरासत में

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, टक्कर के बाद तीनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर गए। सिर पर गंभीर चोट लगने से जान चली गई।घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के लखनपुर-बेलदगी मुख्य मार्ग की है। पुलिस तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी है।

ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को कुचला..3 की मौत
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने नशे के सामान तस्करी करने वाले एक  युवक पकड़ा है..ये ढाबा चलाने की आड़ में गांजा और नशीली दवाइयां बेच रहा था  जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापा मारा जांच में ढाबा के नीचे एक तहखाना मिला, जिसमें वो गांजा व नशीला छिपाता था आरोपी तस्कर ने अवैध कमाई से ही ढाबा समेत 1.5 करोड़ की संपत्ति बनाई है। इसे पुलिस ने जब्त कर मुंबई के SAFEMA कोर्ट में पेश किया है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
नशा बेचने ढाबा खोला…छिपाने के लिए बनाया तहखाना,

MP के उज्जैन के बड़नगर में आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने 6 लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।दरअसल, बड़नगर हाईवे पर बरगुंडासेरी रोड पर गुरुवार दोपहर नगर पालिका के फायर स्टेशन को आग लगने की सूचना मिली थी। आग बुझाने जा रही गाड़ी को ड्राइवर तेज गति से चला रहा था। इस दौरान एक शख्स को टक्कर मारी, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने 6 लोगों को कुचला:पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत, तीन घायल;

छतरपुर के बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री 17 दिन के विदेश दौरे पर हैं। उन्होंने  सिडनी में अपनी कथा के दौरान भारत में हो रही शादियों के बाद मर्डर की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। पं. धीरेंद्र शास्त्री ने इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना के बाद अविवाहित पुरुषों में डर का माहौल है। हम भी शादी से डरने लगे हैं।एक से एक खतरनाक नीले ड्ररम वाली देवियां निकल रही हैं।अभी हाल ही में एक नई खबर सामने आई सोनम…। कहानी,सुनकर  हमारे जैसे अविवाहित पुरुष डरने लगे हैं।

राजा हत्याकांड के बाद धीरेंद्र शास्त्री शादी से डरे:सिडनी में कहा- भारत में पत्नियों का ट्रेंड

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक विमान हादसे के बीच रमीला नाम की एक महिला का बयान सामने आया है, जिनका बेटा उसी हॉस्टल में रहता था, जहां ये प्लेन क्रैश हुआ. कांपते हुए स्वर में उन्होंने बताया, ‘मे..रमीला ने बताया कि हादसे के वक्त उनके बेटे ने जान बचाने के लिए दूसरी मंज़िल से छलांग लगा दी थी, जिससे उसे कुछ चोटें आई हैं. उन्होंने बताया, “मैंने उससे.बात की है, उसने कहा कि मम्मी मैं ठीक हूं, बस थोड़ी चोट लगी हैं.” h

‘लंच के लिए हॉस्टल गया था बेटा, प्लेन गिरा तो दूसरी मंजिल से कूद गया

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments