बालोद। डौंडीलोहारा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद भोजराज नाग का एक बयान चर्चा में आ गया है। सांसद ने दावा किया कि उन्होंने बूढ़ादेव और महादेव से प्रार्थना कर नींबू काटा, जिसके बाद बारिश रुक गई। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, मंगलवार को डौंडीलोहारा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान खराब मौसम का जिक्र करते हुए सांसद भोजराज नाग ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रोटोकॉल रात करीब 12 बजे जारी हुआ था। मौसम खराब होने के बावजूद कार्यक्रम सफल हो, इसके लिए उन्होंने बूढ़ादेव और महादेव से प्रार्थना की और नींबू काटकर बारिश रोकने की बात कही।
‘कार्यक्रम सफल हो गया, अब पानी गिरना है तो गिरे’
सांसद भोजराज नाग ने मंच से कहा कि उन्होंने प्रार्थना कर और नींबू काटकर पानी को रोक दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम सफल हो गया है, अब पानी को गिरना है तो गिरे। सांसद के इस बयान पर मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत अन्य नेताओं के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी, वहीं सभा में भी ठहाके गूंज उठे।
कांग्रेस ने कसा तंज
सांसद के बयान को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि अगर नींबू काटकर बारिश रोकी जा सकती है तो सांसद महंगाई भी रोक दें। उन्होंने कहा कि नींबू काटकर पेट्रोल और शक्कर के दाम कम करवा दें, बिजली के बिल भी कम करवा दें।
सांसद के इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और सोशल मीडिया पर भी लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सांसद बोले- कार्यक्रम सफल हुआ, अब पानी को गिरना है तो गिरे
सांसद भोजराज नाग ने कहा कि आज खराब मौसम में भी यहां आने के लिए रात 12 बजे जब मुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल जारी हुआ। कल भी यहां मौसम खराब था, लेकिन मैं बूढ़ादेव, महादेव से प्रार्थना करके और नींबू काटके पानी को रोक दिया हूं।
उन्होंने आगे कहा कि कार्यक्रम सफल हो गया है, अब पानी को गिरना है तो गिरे। उनके इस बयान पर मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत अन्य नेताओं के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। सभा में भी ठहाके गूंजने लगे।
बता दें कि भोजराम नाम कांकेर लोकसभा सीट से सांसद हैं। इससे पहले भी सांसद अपने भूत उतारने वाले बयान को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। 9 महीने पहले उन्होंने धमतरी में कहा था कि जो अधिकारी जनता की समस्याओं पर फोन नहीं उठाएंगे और शिकायतों का समाधान नहीं करेंगे, हम सभी के लिए नींबू काटेंगे।

