Homeछत्तीसगढ़सकारात्मक पत्रकारिता से विश्व शांति का मार्ग होगा प्रशस्त, 4 जून को...

सकारात्मक पत्रकारिता से विश्व शांति का मार्ग होगा प्रशस्त, 4 जून को पत्रकार सम्मान समारोह

तिल्दा-नेवरा

हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा के मीडिया प्रभाग द्वारा 4 जून 2026, गुरुवार को पत्रकार सम्मान समारोह एवं विशेष परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। सायं 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का विषय “वैश्विक शांति की आवश्यकता : मीडिया की भूमिका” रखा गया है, जिसमें वर्तमान दौर में विश्व शांति स्थापित करने में मीडिया की जिम्मेदारियों और उसके सकारात्मक योगदान पर विस्तृत चर्चा होगी।

कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र, सुना अस्पताल के पास, खरोरा रोड, तिल्दा में आयोजित किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के पत्रकार, मीडिया प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा प्रबुद्ध नागरिक शामिल होंगे।

आयोजकों ने बताया कि वर्तमान समय में विश्व अनेक चुनौतियों, संघर्षों, तनाव और वैचारिक विभाजनों से जूझ रहा है। ऐसे दौर में मीडिया केवल सूचना प्रसारित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला एक सशक्त मंच भी है। यदि पत्रकारिता में निष्पक्षता, सकारात्मक सोच और मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता दी जाए तो वह सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और वैश्विक शांति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों द्वारा समाज निर्माण, जनजागरण और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान का सम्मान किया जाएगा। साथ ही मीडिया जगत से जुड़े प्रतिनिधियों के बीच रचनात्मक संवाद के माध्यम से इस विषय पर विचार-विमर्श होगा कि पत्रकारिता किस प्रकार समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक परिवर्तन की प्रभावी वाहक बन सकती है।

यह आयोजन ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा के मीडिया प्रभाग द्वारा किया जा रहा है, जिसमें तिल्दा-नेवरा नगर पालिका की पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन का विशेष सहयोग रहेगा। आयोजकों ने सभी पत्रकार बंधुओं एवं जागरूक नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर परिचर्चा का लाभ लेने तथा विश्व शांति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सहभागी बनने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments