Homeछत्तीसगढ़शहीद आकाश राव का पार्थिव शरीर घर लाया गया:तिरंगे में लिपटे पति...

शहीद आकाश राव का पार्थिव शरीर घर लाया गया:तिरंगे में लिपटे पति को गले लगाकर रोती रही पत्नी

सुकमा के कोंटा में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे का  पार्थिव शरीर देर शाम घर लाया गया।इस बीच तमाम पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। उनकी पत्नी और परिजन के साथ सभी की आंखें नम दिखीं। 42 साल के आकाश राव गिरिपुंजे का जन्म रायपुर में 7 फरवरी 1983 को हुआ था। उनकी स्कूली शीशा रायपुर के होलीक्रास में हुई ।PSC 2013 में सिलेक्ट होकर वे DSP चने गाए थे। पिता गोविंद राव गिरिपुंजे, माता मंदा गिरिपुंजे, पत्नी स्नेहा गिरिपुंजे, बेटे सिद्धांत गिरिपुंजे और बेटी का नाम पीहू गिरिपुंजे है। उनकी तैनाती चंद्रशेखर आजाद पुलिस अकादमी चंदखुरी, रायपुर, कांकेर, राजनांदगांव, मानपुर, मोहला, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद और वर्तमान में सुकमा के कोंटा में रही। आज  IED की चपेट में आकर शहीद हो गए।

इस बीच शहीद आकाश राव का एक पुराना वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे IPS दोस्त की शादी में गाना गाते दिख रहे है  आकाश राव गिरिपुंजे की जिंदादिली का यह वीडियो काफी पसंद किया गया था। यह वीडियो 3 साल पहले IPS अफसर रत्ना सिंह की शादी समारोह का है। शादी में आए एडिशनल एसपी आकाश राव माइक थामकर गाना गाया उनके गाए गाने पर साथी पुलिसकर्मी खूब झूमे थे। कल उनका सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा ..

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments