Homeछत्तीसगढ़विशाखापट्टनम में बेटे का बर्थडे सेलिब्रेशन...बालोद में मां की हत्या..बहू पर मर्डर...

विशाखापट्टनम में बेटे का बर्थडे सेलिब्रेशन…बालोद में मां की हत्या..बहू पर मर्डर का शक

बालोद .छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बेटे के जन्मदिन के दिन ही मां की हत्या हो गई..। जिस दौरान वारदात हुई बीटा दोस्तों के साथ विशाखापट्टनम में बर्थडे सेलिब्रेशन कर रहा था। खबर मिली तो जन्म दिन की खुशिया मातम में बदल गई

बालोद जिले के ग्राम बघमरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है.. जिस दौरान वारदात हुई बेटा दोस्तों के  साथ विशाखापट्टनम में बर्थडे सेलिब्रेशन कर रहा था । बेटे को को इंतजार था माँ उसे बर्थडे विश करेगी लेकिन जब  घर के नंबर से मोबाईल पर घंटी बजी तो जन्मदिन की खुशिया मातम बदल में गई ..बेटे को बताया गया मां की हत्या कर दी गई है ..जब यह घटना हुई उस वक्त घर पर अकेली सास के साथ अकेली बहू थी.

घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करते पुलिस अधिकारी।

जानकारी के अनुसार बघमारा निवासी परमेश्वरी कृषि दुकान संचालक टुरेंद्र देवांगन अपनी पत्नी और पिता सोनूराम व मां गीता देवांगन के साथ रहता था….। 10 जून को सुरेंद्र का जन्मदिन था वह अपने दोस्तों के साथ विशाखापट्टनम में बर्थडे मनाने गया था…। मृतका का पति सोनू अपनी बेटी सीमा को ग्राम देवरी लेकर गया था…। घर पर गीता और बहू खिलेश्वरी मौजूद थी। इसी बीच गीता की हत्या की जानकारी उसके पति को मिली.।

जब रामू घर पहुंचा तो पत्नी गीताबाई खून से लथपथ  पड़ी हुई थी। उसकी हत्या फावडे से हमला कर की गई थी। खबर मिलने के बाद एएसपी मोनिका ठाकुर. जीडीपी देवास से राठौर और थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और कमरे में रखे खून से सने फावड़े को जप्त कर लाश का पंचनामा कर  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया..। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह हत्या का मामला है लेकिन किसने और क्यों हत्या की है यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।पुलिस का दावा है कि हत्या करने वाला आरोपी जल्द ही पकड़ा जाएगा।

पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि मृतका गीता का बहु खिलेश्वरी से आए दिन विवाद होता रहता था। वारदात के समय गीता के साथ खिलेश्वरी घर पर थी.. घर में एक साथ  रहने के बाद भी गीता की हत्या की जानकारी खिलेश्वरी को नहीं हुई, ऐसे में शक की सुई बहु खिलेश्वरी के सामने जाकर रुक रही है.. क्योंकि जिस बेरहमी के साथ गीता की हत्या की गई है.. उस समय गीता जरूर चिल्लाई होगी लेकिन साथ में रहने के बाद भी खिलेश्वरी को इसकी जानकारी नहीं हुई.. इसके अलावा जीस फावड़े से गीता पर वार  किए गए थे वह फावड़ा दूसरे कमरे में रखा हुआ मिला…. गीता के ससुर सोनू राम देवांगन ने पुलिस को बताया कि उनका एक ही बेटा है जिसकी शादी 8 साल पहले खिलेश्वरी के साथ हुई थी। वह दोस्तों के साथ बर्थडे मनाने के लिए विशाखापट्टनम गया हुआ था और माँ से बोलकर गया  था कि वह उसे विश करेगी.. लेकिन मां बेटे को विश करती इसके पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है..! पुलिस का दावा है रहीहत्यारा जल्द ही सलाखों के पीछे होगा ब्यूरो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments