Homeछत्तीसगढ़विमान जी में विराजमान होकर निकले श्री जी महावीर, स्वामी के जन्म...

विमान जी में विराजमान होकर निकले श्री जी महावीर, स्वामी के जन्म कल्याणक पर निकली भविष्य भव्य यात्रा

तिल्दा नेवरा

भगवान महावीर के  2625 वे जन्मकल्याणक पर जैन समाज ने सोमवार को भव्य उत्सव मनाया । सुबह मंदिर में श्री जी का  मस्तिकाभिषेक हुआ, और भगवान को पालने में सुलाया गया । समाज की महिलाओं ने मंगल गीत गाए उसके बाद विमान जी  में भगवान को विराजित कर जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई।

जैन मंदिर से बाजे गाजे जे के साथ निकली शोभायात्रा शहर का भ्रमण कर  मंदिर में आकर समाप्त हुई.। यात्रा में सबसे आगे युवा जैन ध्वज लेकर चल रहे थे और इसमें शामिल समाज के लोग बैंड की धुन पर भजन गाते कुंडलपुर में बधाई की नगरी में वीर जन्मे महावीर आदि गाते हुए चल रहे थे। पीछे विमांन जी में विराजित अहिंसा के अवतार भगवान महावीर की प्रतिमा विराजमान थी। इस दौरान शोभायात्रा का कई जगहों पर स्वागत किया गया। 10 पक्ष मंदिर जी  में आकर के भगवान जी का पूजन अभिषेक किया गया

दोपहर को भोजन भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन के रूप में प्रसादी ग्रहण किया। शाम को जैन मंदिर में भगवान की महा आरती की गई। शोभा यात्रा में अशोक जैन, नरेंद्र मुन्ना जैन, मंगलचंद जैन ,सुदेश जैन, सौरभ जैन, राजेश जैन, राकेश जैन, शैलेश जैन, प्रफुल्ल जैन, गौरव जैन ,निखिल जैन, पार्षद रानी सौरभ जैन, नितेश जैन,राहुल जैन,अनीता,मीना जैन,किरन जैन,मीना जैन,नेहा जैन ,निशा जैन   सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments