बलौदाबाजार; छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रेलवे ट्रैक पर एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक अर्जुन बजरंग चौक का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
युवक की मौत हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। फिलहाल घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

