Homeछत्तीसगढ़राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज से छत्तीसगढ़ दौरा, माता हासी देवी के...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज से छत्तीसगढ़ दौरा, माता हासी देवी के सम्मान में जारी होगा ₹200 का स्मारक सिक्का

राष्ट्रपति आज 23 अक्टूबर को जगदलपुर पहुंचेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक मुरिया दरबार और सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी।

मुरिया दरबार बस्तर की विशिष्ट जनजातीय परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस आयोजन में मांझी, चालकी और अन्य पारंपरिक प्रतिनिधियों की भागीदारी होती है। यहां स्थानीय समाज की परंपराओं, समस्याओं और जनसरोकारों को सामने रखने की ऐतिहासिक परंपरा रही है।

राष्ट्रपति के दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
22 अक्टूबर — रायपुर
12:45 PM लोक भवन, रायपुर
पूज्य माता साहिब हासी देवी के सम्मान में ₹200 का स्मारक सिक्का जारी।
4:00 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम
नुआखाई पर्व पर सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में सहभागिता।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रायपुर और जगदलपुर में प्रशासनिक तैयारियां तथा सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यह दौरा छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक विरासत, नुआखाई पर्व और बस्तर की विशिष्ट जनजातीय संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर सामने लाने के लिहाज से महत्वपूर्ण है।राष्ट्रपति सचिवालय की जानकारी, प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB), आकाशवाणी समाचार और प्रकाशित कार्यक्रम विवरण।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments