Homeशिक्षाराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची रायपुर, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची रायपुर, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

रायपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज पूर्वाह्न अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुँची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मेयर एजाज ढेबर ने उनकी अगुवाई की। मेयर ने राष्ट्रपति को चांदी से बनी शहर की चाबी भी सौंपी। इसके बाद एयरपोर्ट पर ही पुलिस के जवानों ने राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। यह पहला मौका है, जब राष्ट्रपति अपनी बेटी के साथ किसी यूनिवर्सिटी और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आई हैं।

भगवान जगन्नाथ मंदिर में अपनी बेटी के साथ  राष्ट्रपति ने पूजा-अर्चना की

राष्ट्रपति ने बेटी इतिश्री के साथ भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर पूजन और आरती भी की। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।राष्ट्रपति की बेटी इतिश्री पेशे से बैंकर हैं। अपने पिता श्यामचरण मुर्मू और दो भाइयों को खोने के बाद बेहद कठिन समय में मां द्रौपदी मुर्मू का सहारा बनीं थीं।

शांति सरोवर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू:लॉन्च करेंगी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की ‘ईयर ऑफ पॉजिटिव चेंज’ थीम
राष्ट्रपति मुर्मू ईश्वरीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव में शामिल होने शांति सरोवर आश्रम पहुंची हैं। राष्ट्रपति यहां पर विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव ‘ईयर ऑफ पॉजिटिव चेंज’ थीम की लॉन्चिंग करेंगी। कार्यक्रम की शुरुआत में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ऐसा लगा कि मानो कोई अपना ही घर आया है। इसके बाद राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं।

पहली बार साथ आ रहीं बेटी इतिश्री
उनकी बेटी इतिश्री भी साथ रहेंगी। इतिश्री पहली बार अपनी मां के साथ शैक्षणिक और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रही हैं। यह पहला मौका होगा जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ उनकी बेटी भी धार्मिक स्थल व विश्वविद्यालय के दीक्षांत कार्यक्रम में शामिल होंगी। इतिश्री के पति गणेश चंद्र हेम्ब्रम रग्बी खिलाड़ी हैं। इतिश्री ने अपनी पढ़ाई सूर्यदत्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन पुणे से पूरी की है।

 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments