Monday, February 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायगढ़ में हाथियों का शावकों संग मस्ती,करते नहाने का VIDEO

रायगढ़ में हाथियों का शावकों संग मस्ती,करते नहाने का VIDEO

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हाथियों का आतंक है। जगंल से निकलकर हाथियों के ग्रामीण इलाकों में आने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है लेकिन रायगढ़ जिले में हाथियों का एक बेहद खूबसूरत नजारा सामने आया है। यहां 48 हाथियों का दल जंगल से निकलकर छाल छेत्र के पोड़ी तालाब पहुंच गया। इस दौरान हाथियों का दल पानी में काफी देर तक मस्ती करता रहा। इसमें बड़े हाथियों के साथ उनके शावक भी शामिल थे। इस नजारे को ग्रामीणों ने दूर से अपने मोबाइक कैमरे में कैद कर लिया जो अब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में तालाब के पानी में बड़े हाथी छोटे-छोटे शावक के साथ नहाते और खेलते हुए दिखाई दे रहे है । हाथी अपनी सूंड में पानी भरकर नन्हें शावकों को नहलाते हुए दिख रहे है । हाथी जब तालाब में मस्ती कर रहे थे उसी दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने पेड़ की आड़ में छिपकर इससुन्दर वीडियो कैमरे में कैद कर लिया।

जानकारी के अनुसार, ये हाथी रायगढ़ और धरमजयगढ़ वनमंडल क्षेत्र में सक्रिय हैं। शुक्रवार को शाम के समय हाथियों का यह झुंड जंगल से निकलकर सीधे तालाब में उतर गया। ग्रामीणों ने देखा कि बड़े हाथियों के साथ उनके शावक भी तालाब में नहा रहे थे। कुछ हाथी अपनी सूंड में पानी भरकर एक-दूसरे पर फेंक रहे थे, तो कुछ मस्ती में एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे।

जिले में वर्तमान समय में 130 हाथी मौजूद हैं, जो दिन भर जंगल में रहने के बाद शाम के बाद खेतों तक पहुंच रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, धरमजयगढ़ वन मंडल में 127 हाथी और रायगढ़ वन मंडल में 3 हाथी हैं। जिसमें नर 40, मादा 53 और 37 शावक हैं। इसमें सबसे अधिक हाथी छाल रेंज के बंगरसुता बीट में 48 हाथी हैं।

छाल वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश चौहान ने बताया कि हाथियों के मूवमेंट पर लगातार निगरानी की जा रही है। पोड़ी के जंगल में 48 हाथी विचरण कर रहे हैं। तालाब में हाथी नहाने के लिए पहुंचते हैं। वहीं जिन क्षेत्रों में हाथी दल विचरण कर रहे हैं। उसके आसपास के सभी गांव में मुनादी कराई गई है, ताकि किसी प्रकार की कोई घटना घटित न हो।

ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का दल शाम को तालाब के किनारे नहा था उसी दौरान ग्रामीणों को जानकारी हुई तो कुछ लोग वहां पहुंच गए। वहीं, वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को शाम के समय हाथियों का यह झुंड जंगल से निकलकर तालाब में उतर गया। ग्रामीणों के माध्यम से जो वीडियो मिले हैं उसमें दिखाई दे रहा है बड़े हाथियों के साथ उनके शावक भी तालाब में नहा रहे हैं और पानी में मस्ती कर रहे हैं। रायगढ से VCN टाइम्स की रिपोर्ट..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments