Homeछत्तीसगढ़राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि: आधुनिक भारत के...

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि: आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को किया याद

तिल्दा नेवरा-पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर तिल्दा शहर एव ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश निर्माण, सूचना क्रांति और युवा शक्ति को मजबूत करने राजीव गांधी के योगदान को याद किया गया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजितेश शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं “भारत रत्न” स्वर्गीय राजीव गांधी को याद  करते हुए कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने देश में सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार क्रांति का सूत्रपात किया। उनके कार्यकाल में कंप्यूटर और मोबाइल तकनीक का विस्तार हुआ, जिसने डिजिटल क्रांति का मार्ग प्रशस्त किया।

कांग्रेसी नेता  नीरज राठी, ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा दिलाकर देश के लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत किया।

पूर्व पार्षद एव जिला मंत्री दशरथ डहरिया अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश को आधुनिक भारत की दिशा दी।

कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश को आधुनिक भारत की दिशा दी।सूचना तकनीक, पंचायती राज और युवाओं को राजनीति में अवसर देने का उनका सपना आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और कमजोर वर्गों की आवाज बनकर संघर्ष करती रहेगी  इस अवसर पर के कृष्णा मूर्ति, सुनील सोनी,, कैलाश गांधी, मुरली वर्मा, दिलीप देवांगन, नानक छाबरिया,, लाला शर्मा, अमजद खान, रामेश्वर यादव, , दानी राम साहू ,विष्णु गोस्वामी आदि कांग्रेस साथी उपस्थित रहे उपस्थित थे .

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments