तिल्दा नेवरा -तिल्दा-नेवरा शहर से लगे ग्राम मोहंगांव में सरकारी जमीन पर कथित अवैध कब्जे को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। गांव में गार्डन निर्माण के लिए प्रस्तावित जमीन पर कब्जे की कोशिश का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच र मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान महिला उपसरपंच प्रभा वर्मा के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है। बाद में शुक्रवार रात दोनों पक्ष थाना पहुंचे और एक दुसरे के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने शिकायत दर्ज कराई है
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ने गांव की एक जमीन को गार्डन निर्माण के लिए चिन्हित किया था। ग्रामीणों द्वारा वहां मिट्टी भी डाली गई थी। इसी बीच गांव के ही एक परिवार द्वारा जमीन पर घेरा डालकर कब्जा करने की कोशिश की गई। जब ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया।
देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि विवाद के दौरान महिला उपसरपंच प्रभा वर्मा के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोट आई है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
मारपीट के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए हैं और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों की मांग है कि सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि जमीन को लेकर शुरू हुआ यह विवाद आखिर किसकी गलती से हिंसक रूप ले बैठा।

