छत्तीसगढ़

आइए देखते है छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरे फटाफट में

रायपुर-छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई-3 में प्रोफेसर विनोद शर्मा पर हमला केस में कोर्ट ने फैसला सुनाया है। भिलाई-3 के TI महेश ध्रुव और महिला थाना प्रभारी श्रद्धा पाठक के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। सुनवाई भिलाई में न्यायिक मजिस्ट्रेट 1st क्लास अमिता जायसवाल की कोर्ट में हुई।
प्रोफेसर-हमला केस…भिलाई के 2 TI पर FIR के आदेश
महाकुंभ में मची भगदड़ में करीब 40 लोगों की मौत हो चुकी है। 70 से ज्यादा लोग घायल हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। प्रयागराज में भीड़ और न बढ़े इसलिए उत्तर प्रदेश-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है। यात्रियों को खाने-पीने के लिए मुश्किलों का सामना कर पड़ रहा है।
महाकुंभ में भगदड़…UP-CG बॉर्डर पर 15KM का जाम

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) में 400 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी हुई है। ACB-EOW की टीम ने मोक्षित कॉरपोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से EOW को 7 दिनों की रिमांड मिली है।

CGMSC घोटाला…7 दिन की रिमांड पर डायरेक्टर शशांक
रायपुर में मुंबई-कोलकाता नेशनल हाइवे पर रसूखदारों ने हुड़दंगई की है। शॉपिंग मार्ट के मालिक ने बीच सड़क पर कार रोककर अपने नाबालिग बेटे से केक कटवाया। जमकर आतिशबाजी भी की। इस दौरान सड़क पर ट्रकों का जाम लग गया। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के रायपुरा इलाके का है।
रायपुर में बीच सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन…

बलौदाबाजार जिले में पिछले साल जून में हुई हिंसा मामले में हाईकोर्ट ने 14 आरोपियों को जमानत दे दी है। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट द्वारा नारायण मिरी को दी गई जमानत के आधार पर लिया गया।10 जून 2024 की घटना में उग्र प्रदर्शनकारियों ने जिला कार्यालय और एसपी कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की थी।

बलौदाबाजार हिंसा के 14 आरोपियों को जमानत

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बगावत करने वालों को मनाने की जिम्मेदारी पार्टी के सीनियर लीडर्स की होगी। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बागियों को मनाने की कोशिश होगी और उनसे बातचीत की जाएगी। पार्ट के सीनियर नेता ही बात कर डैमेज कंट्रोल करेंगे।बैज ने कहा कि टिकट में किसी की मनमर्जी नहीं चली है बल्कि जिलाध्यक्ष और सीटिंग MLA के तालमेल से ही प्रत्याशी तय किए गए हैं।

रायपुर;सीनियर नेता करेंगे कांग्रेस में डैमेज कंट्रोल

छत्तीसगढ़ में 27 सरकारी डॉक्टर्स को नौकरी से बाहर कर दिया गया है। ये वो डॉक्टर्स हैं जो सरकार को बिना खबर दिए कई सालों से गायब रहे। अपने निजी या प्रोफेशनल कारणों से इन डॉक्टर्स ने सेवा नहीं दी। इस वजह से चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा मुक्त करने का आदेश जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ में 27 डॉक्टर्स..नौकरी से निकाले गए

रायपुरः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान संगम क्षेत्र में मौनी अमावस्या के अवसर पर स्नान के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें कई लोगों के मौत की आशंका है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रयागराज में हुए इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की भी इस भगदड़ में जान गई है, ‘भगवान उनकी आत्मा को शांति दें’।

प्रयागराज महाकुंभ;लोगों की मौत पर CM साय ने जताया दुख,

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक साथ 29 नक्सलियों के सरेंडर से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. माओवादियों की कुतुल एरिया कमेटी के नक्सलियों ने नारायणपुर एसपी ऑफिस में सरेंडर किया है. इस दौरान बीएसएफ और आईटीबीपी के अधिकारी भी मौजूद रहे. सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने बताया कि वे माओवादियों की खोखली विचारधारा और नक्सल संगठन के बढ़ते आंतरिक मतभेदों की वजह से सरेंडर किया है.

नारयाणपुर के अबूझमाड़ में 29 नक्सलियों का सरेंडर

रायपुर: छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में प्रत्याशी ऐलान और नामांकन के बाद अब बीजेपी कांग्रेस में जुबानी जंग तेज हो चुकी है. डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस हार मान चुकी है. आज कांग्रेस के पास नगरी निकाय चुनाव के लिए कैंडिडेट तक नहीं है. बीजेपी की तरफ से जल्द ही घोषणा पत्र जारी किया जाएगा.

 निकाय चुनाव में कांग्रेस मान चुकी हार अरुण साव का तंज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button