Homeछत्तीसगढ़भाजपा नेता संग रिसॉर्ट में पकड़ाई टीचर, पति का आरोप—पत्नी के अवैध...

भाजपा नेता संग रिसॉर्ट में पकड़ाई टीचर, पति का आरोप—पत्नी के अवैध संबंध, पत्नी बोली—पति करता है प्रताड़ना

बालोद-छत्तीसगढ़ के बालोद से एक ऐसा मामला सामने आया है… जिसने रिश्तों, राजनीति और समाज—तीनों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं…यहाँ एक पति ने अपनी ही पत्नी को… भाजपा के एक पदाधिकारी के साथ… रिसॉर्ट के कमरे में रंगे हाथों पकड़ने का दावा किया है… और इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है…लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती… क्योंकि इस मामले में अब पति और पत्नी—दोनों एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं…तो क्या है पूरा सच… और क्या है इस हाईवोल्टेज ड्रामे के पीछे की हकीकत… आइए दिखाते हैं ये खास रिपोर्ट…”

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक भाजपा कार्यकर्ता ने पुलिस के साथ एक रिसॉर्ट में पहुंचकर अपनी शिक्षिका पत्नी को भाजपा के ही एक अल्पसंख्यक पदाधिकारी के साथ पकड़ने का दावा किया है।इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है…पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के कई पुरुषों से अवैध संबंध हैं… और जब भी वह इसका विरोध करता है… तो पत्नी न सिर्फ उसके साथ बल्कि बच्चों के साथ भी मारपीट करती है…इतना ही नहीं… पति का कहना है कि पत्नी उसे घर से निकालने और खाने में जहर देकर मारने तक की धमकी देती है…
महिला के पति का बाईट

बालोद के टिकरापारा वार्ड नंबर-04 निवासी अब्दुल ताहिर ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी शादी साल 2006 में मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी…शुरुआती 17 साल तक सब कुछ सामान्य रहा… लेकिन पिछले दो सालों से पत्नी का व्यवहार पूरी तरह बदल गया…पति का आरोप है कि पत्नी बच्चों के साथ गाली-गलौज करती है… यहां तक कि क्रूरता की हद पार करते हुए बच्चों की आंखों में मिर्च पाउडर डालती है… और गर्म प्रेस से जलाती है…

पति के मुताबिक उसे अपनी पत्नी पर शक था…25 अप्रैल 2026 को उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी एक व्यक्ति—असरार अहमद उर्फ गुड्डा—के साथ ग्राम डंगनिया के एक रिसॉर्ट में गई है…
इसके बाद वह अपने बहनोई और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचा…जहां उसने दावा किया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था…करीब आधे घंटे बाद आरोपी नेता बाहर निकला… और दो घंटे बाद पत्नी कमरे से बाहर आई…पति ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया…

वहीं, इस मामले में पत्नी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है…पत्नी का कहना है कि उसका पति नशे का आदी है… और लंबे समय से उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना करता रहा है…महिला ने दावा किया कि वह दो बार आत्महत्या की कोशिश भी कर चुकी है…उसका आरोप है कि पति उसे बदनाम कर रहा है… और बच्चों को भी उसके खिलाफ भड़का रहा है…रिसॉर्ट जाने को लेकर महिला का कहना है कि वह अपनी मर्जी से वहां गई थी…

इस मामले में ASP बालोद मोनिका ठाकुर का कहना है कि दोनों ही बालिग है, अप्रिय घटना के संदेह के चलते दोनों को रिजॉर्ट से निकालकर गुंडरदेही थाना लाया गया. जहां से समझाइश देकर दोनों को घर भेज दिया गया है।

“तो देखा आपने… एक ही मामले में दो अलग-अलग कहानियां…एक तरफ पति के गंभीर आरोप… तो दूसरी तरफ पत्नी का पलटवार…अब सवाल ये है कि आखिर सच क्या है…?क्या यह वाकई अवैध संबंधों का मामला है… या फिर पारिवारिक विवाद ने लिया है ये खतरनाक मोड़…?

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments