Homeछत्तीसगढ़बेमेतरा में तेज रफ्तार कार का कहर.सड़क पर राहगीरों से टकराते.पिकअप से...

बेमेतरा में तेज रफ्तार कार का कहर.सड़क पर राहगीरों से टकराते.पिकअप से जा टकराई, एक की मौत 7 घायल. लोगों ने आरोपी के घर की तोड़फोड़

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बीती रात एक तेज रफ्तार कार ने भीड़ भरी सडक पर कइ वाहनों को टक्कर मारते हुए पेटोल पम्प के पास लोगों से भरी एक पिकअप से टकरा गई ,इस हादसे में ७लोग घायल हो गए वही एक की मौत हो गई .इस घटना के बाद शहर में बवाल मच गया। दरअसल जिस कार् ने  टक्कर मारी उसे एक नाबालिक किशोर चला रहा था।हादसे के पहले कार की चपेट में आने से कई लोग बच गए थे। माहौल इतना गर्म हो गया कि लोग आक्रोशित होकर कार से टक्कर मारने वाले के घर पहुंच गए और घर में खड़े वाहनों को शतीग्रस्त कर तोड़फोड़ कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई .लेकिन भीड इतनी ज्यादा थी, पुलिस संभाल पाने में सक्षम साबित हो रही थी। बाद में आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाया गया तब जाकर भीड़ को नियंत्रित किया जा सका। देर रात तक लोग थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे ‌।

जानकारी के मुताबिक बंटी सलूजा का नाबालिक बेटा कार लेकर घूम रहा था। लोगों ने बताया कि इसकी कर की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई लोग कर की चपेट में आने से बच गए। लेकिन देर शाम बेमेतरा के पेट्रोल पंप के पास उसने यात्रियों से भरी एक पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। उसके बाद वहां अफरा तफरी  मच गई। पिकअप में सवार लोग छठठी कार्यक्रम में शामिल होने बैतलपुर गए थे जहां से वे अपने गांव लौट रहे थे तभी उनकी पिकअप हादसे की शिकार हो गई। हादसे में एक ही परिवार के साथ लोग घायल हो गए वहीं एक की मौत हो गई।लोगों ने बताया कि कर दो घंटा से शहर के अंदर घूम रही थी। कर की रफ्तार भी काफी तेज थी।

हादसे के बाद आरोपी  कार लेकर भाग गया और लोग आक्रोशित होकर उसके पीछे-पीछे उनके घर पहुंच गए। लोग नारेबाजी करते हुए कर चलने वाले नाबालिक को भी को सपना की मांग करने लगे। इस बीच लोगों ने उनके घर में रखे वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की और घर के अंदर भी घुसकर जमकर बवाल किया।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई  लेकिन भीड़ का आक्रोश देखकर चाहकर भी ज्यादा कुछ नहीं कर पा रही थी। पुलिस ने  भीड़ को समझाती रही लेकिन कोई भी व्यक्ति पुलिस की बात को मानने को तैयार नहीं हुआ। लोगों की एक ही मांग थी कि आरोपी को उनके हाथों सौपा जाए। बाद में आसपास की थानों से पुलिस फोर्स मंगाई गई. तब जाकर भीड़ पर पुलिस ने काबू पाया।

उसके बाद पुलिस आरोपी के साथ उनके परिजनों को थाने ले गई उसके पीछे भीड़ भी थाने पहुंच गई और देर रात तक नारेबाजी करते रहे। आज सुबह शो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है फिलहाल मामला शांत है।पुलिस का कहना है कि कर को जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।उधर सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया ह

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments