बीजापुर: बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में गंगालूर इलाके के जंगल में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के जवानों के बीच मुठभेड़ हो रही है. दोनों तरफ से रुक रुककर फायरिंग हो रही है. बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने एनकाउंटर की पुष्टि की है.
एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि बीजापुर के पश्चिमी डिवीजन क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी. जिसके बाद जवानों को नक्सल ऑपरेशन के लिए भेजा गया. जवानों और माओवादियों के बीच रुक रुककर मुठभेड़ चल रही है.
अब तक के ऑपरेशन में एक नक्सली ढेर हुआ है. मुठभेड़ स्थल से जवानों ने मारे गए नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है. उसके साथ ही हथियार भी मिला है. एसपी ने बताया कि मुठभेड़ अभी चल रही है इसलिए अभियान में शामिल जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती.

