Homeछत्तीसगढ़बस पलटने से एक यात्री की मौत, 30 घायल, सात की...

बस पलटने से एक यात्री की मौत, 30 घायल, सात की स्थिति नाजुक

जगदलपुर-जगदलपुर में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां यात्रियों से भरी पलट गई है। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 30 यात्री घायल हो गए हैं, जिसमें 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बालिंगा के नेशनल हाइवे 30 पर हुई है। बताया जा रहा है कि बस यात्रियों को लेकर रायपुर से कोंटा जा रही थी। इसी दौरान बस का पट्टा टूटने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ये हादसा हुआ है।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments