Homeछत्तीसगढ़पीसीसी चीफ का कार्यकाल खत्म होने से पहले बढ़ी सियासी हलचल, टीएस...

पीसीसी चीफ का कार्यकाल खत्म होने से पहले बढ़ी सियासी हलचल, टीएस बाबा को PCC अध्यक्ष बनाने की मांग

रायपुर।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। मौजूदा पीसीसी चीफ दीपक बैज का कार्यकाल कल रविवार को समाप्त हो रहा है। इससे पहले दीपक बैज ने पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव (टीएस बाबा) को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मांग है  है।

सरगुजा के ‘आदि बाबा फैंस क्लब’ के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर टीएस बाबा को पीसीसी अध्यक्ष बनाने की मांग की गई है। पोस्ट में उन्हें “सरगुजा का अभिमान और छत्तीसगढ़ की शान” बताते हुए कांग्रेस संगठन की कमान सौंपने की अपील की गई है।

इस मुद्दे पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस में आपसी लड़ाई और झगड़ा कोई नई बात नहीं है। कांग्रेस के नेता एक-दूसरे को नीचा दिखाने और निपटाने में लगे रहते हैं। लड़ते-लड़ते कांग्रेस की क्या स्थिति हो गई है, यह पूरा देश देख रहा है।”

दीपक बैज के कार्यकाल की समाप्ति से पहले उठी इस मांग ने कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। अब सभी की नजरें कांग्रेस आलाकमान के अगले फैसले पर टिकी हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments