Homeछत्तीसगढ़नेवरा थाना पहुंचे स्कूली छात्र-छात्राएं, कानून और पुलिस व्यवस्था से हुए रूबरू

नेवरा थाना पहुंचे स्कूली छात्र-छात्राएं, कानून और पुलिस व्यवस्था से हुए रूबरू

तिल्दा-नेवरा.-सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर नेवरा थाना परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होने आए शासकीय बीएनबी स्कूल एवं पीएम श्री शासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को थाना भ्रमण कराया गया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने संवेदना कक्ष, विवेचक कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) कक्ष, पंजी कक्ष सहित थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें थाना की कार्यप्रणाली एवं पुलिस के दायित्वों की जानकारी दी।

थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने छात्र-छात्राओं से अलग-अलग समूहों में संवाद कर उन्हें कानून की मूलभूत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन, साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों के पालन तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने भी पुलिस व्यवस्था से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका थाना प्रभारी ने सरल भाषा में जवाब दिया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा समाज में उनकी जिम्मेदार भूमिका को समझाना रहा।

इस  दौरान डीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन सबसे महत्वपूर्ण और सुनहरा दौर होता है। इस समय पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करें, क्योंकि शिक्षा से बढ़कर कोई दूसरी पूंजी नहीं होती। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय का नाम रोशन करने का संकल्प लें तथा अनुशासन, ईमानदारी और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने बच्चों को कानून का सम्मान करने, समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा भी दी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments