Homeछत्तीसगढ़देश के साथ छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाई जा रही है ईद:...

देश के साथ छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाई जा रही है ईद: कल दिखा चांद. आज ईद का जश्न

 भिलाई सोमवार को पुरे देश के साथ छतीसगढ़ में भी ईद धूमधाम के साथ मनाई जा रही है।रविवार की शाम को चांद का दीदार होने के बाद मस्जिदों में ईद का ऐलान किया गया। इसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद भी दी। आज सभी ईदगाह और मस्जिदों में सुबह में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई।वहीं सेवईयों व अन्य पकवानों से मुस्लिम बंधुओं के आंगन महक उठे।
नमाज अदा करने के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। - Dainik Bhaskar
जामा मस्जिद सेक्टर 6 भिलाई में ईद उल फितर की नमाज इमाम हाफिज अशरफी साहब की अगवाई में अदा की गईयहाँ,हजारों लोगों ने एक साथ खुदा के सामने सिर झुकाया।यहां आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।जामा मस्जिद सहित शहर की सभी मस्जिदों में मुल्क में अमन और भाईचारे की दुआ की गई। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और उन्होंने मुस्लिम समुदाय को ईद की बधाई दी।
 
दुर्ग में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालु ईदगाह पहुंचने लगे थे।यहाँ इमाम साहब ने ईद की विशेष नमाज अदा कराई।नमाज के बाद श्रद्धालुओं ने देश में शांति और समृद्धि की दुआ मांगी। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर सहित पूरे इलाके में त्योहार की खुशी का माहौल देखा गया।
 ईद-उल-फितर का त्योहार तिल्दा नेवरा में भी हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है,,सुबह 9 बजे ईदगाह, में ईद की नमाज पढ़ी गई। इसके अलावा जामा मस्जिद में नमाज पढ़ी गई।इस मौके पर भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर नमाजियों ने अल्लाह की बारगाह में देश की तरक्की, खुशहाली, आपसी भाईचारे और एकता की दुआ मांगी। नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द्र को बनाए रखने का संदेश दिया। तिल्दा  बस्ती के मस्जिद में ईद की विशेष नमाज सुबह तय समय पर अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। नमाज के बाद इमाम रहिशअशरफी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ईद केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देने वाला दिन है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ईद का त्योहार सोमवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार की शाम को चांद का दीदार होने के बाद मस्जिदों में ईद का ऐलान किया गया। इसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद भी दी।जामा मस्जिद के सदर आवेश खान ने बताया कि शहर के लालटंकी स्थित छोटी मस्जिद में सुबह साढ़े 7 बजे ईद की नमाज हुई
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments