छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश की गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे की है,पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश की गई। लेकिन, पुलिस की सजगता से बड़ी घटना टल गई। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस जांच में सामने आया कि बेमेतरा से आई खुशबू साहू नाम की एक महिला और उसके दो साथियों ने फूलबासन को कुछ जरूरी चर्चा के बहाने घर से बाहर बुलाया। फिर कार में बैठा लिया। जैसे ही कार में फूलबासन बैठी, दरवाजा बंद कर गाड़ी आगे बढ़ा दी गई।फ़िलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा होगा कि क्यों रची गई थी ये अपहरण की साजिश

