Homeछत्तीसगढ़तेंदुए ने गाय को मार डाला...शिकार का LIVE VIDEO:आधीरात भिलाई स्टील प्लांट...

तेंदुए ने गाय को मार डाला…शिकार का LIVE VIDEO:आधीरात भिलाई स्टील प्लांट में घुसा,

भिलाई

छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में घुसकर तेंदुए ने मंगलवार रात करीब 1 बजे गाय को मार डाला। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने BSP के बार एंड रॉड मिल BRM के पास शिकार किया है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह गाय को नोंचकर खाते दिख रहा है।

वीडियो को भिलाई स्टील प्लांट के शंटिंग स्टाफ ने बनाया है। वीडियो में दिख रहा है कि रेलवे लाइन के पास तेंदुआ शिकार कर और टहल रहा है। कर्मचारी ने वीडियो बनाकर अपने साथियों और अधिकारियों को भेजने के बाद से  सभी दहशत में आ गए है ।

दरअसल, रोलिंग मिल पोस्ट वे-ब्रिज के पीछे लाइन नंबर 59 टॉप के पास लोको का प्वाइंट बदलते समय शंटिंग स्टाफ भुवन सिंह की नजर तेंदुए पर पड़ी। उसने फौरन इसकी जानकारी लोको पायलट को दी। इस दौरान दोनों ने दूर से तेंदुए का वीडियो बनाया।

वीडियो वायरल होते ही BSP के जीएम टी एंड डी ने वीडियो बनाने वाले कर्मचारी को बुलाया। कर्मचारी से बयान लेने के बाद मैत्रीबाग प्रबंधन को तेंदुए के आने की सूचना दी गई। वहां से 4-5 लोगों की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी भी पहुच गए ,

मैत्रीबाग के प्रभारी डॉ. एनके जैन ने बताया कि लेपर्ड की तलाश के लिए टीम बुधवार को बीएसपी के भीतर गई है। इस दौरान उन्हें तेंदुआ नहीं मिला, आशंकाजताई जा रही है कि वह प्लांट इलाके से दूर चला गया होगामैत्रीबाग प्रबंधन और BSP अलर्ट मोड पर है।

वहीं भिलाई स्टील प्रबंधन ने कहा कि तेंदुआ अचानक भिलाई स्टील प्लांट के अंदर कैसे आया, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। सोशल मीडिया पर अलर्ट मैसेज जारी किया है। लोगों से अपील की है कि रात में अकेले ना निकलें। सावधानी बरतें। तेंदुआ बीएसपी क्षेत्र में देखा गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments