Homeछत्तीसगढ़तिल्दा में आस्था का अद्भुत नज़ारा,सद्गुरु ईश्वर शाह साहिब के स्वागत...

तिल्दा में आस्था का अद्भुत नज़ारा,सद्गुरु ईश्वर शाह साहिब के स्वागत में निकली भव्य शोभायात्रा, गुलाबी रोशनी से जगमगाया शहर; सत्संग में उमडा श्रद्धा का सैलाब

तिल्दा नेवरा

कटनी मध्य प्रदेश स्थित हरे माधव दरबार के प्रमुख संत जीवनमुक्त सद्गुरु बाबा ईश्वर शाह साहिब का मंगलवार को तिल्दा आगमन हुआ । जहां श्रद्धालुओ ने उसका जोरदार स्वागत किया। बाबा के वेलकम चौक पहुंचने पर जमकर आतिशबाजी की गई । यहां से बाजे-गाजे  के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्तगण ढोल नगाड़ों पर झूमते नाचते भजन गाते चल रहे थे । इस बीच जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत हुआजहां पहले से ही लोग एकत्रित थे और सद्गुरु के दर्शन किए। शोभा यात्रा का समापन हरे माधव दरबार मैं हुआ जहां दरबार  में सतगुरु जी ने श्री आसन पर विराजमान होकर आई हुई सारी संगत को अपने दर्शन से निहाल किया.।

निर्धारित समय से 4 घंटे विलंब से पहुंचे सद्गुरु बाबा ईश्वर शाह का दर्शन करने के लिए संगत बेसब्री से इंतजार करते रही। श्रद्धालु कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, नागपुर, धमतरी ,वर्धा, जैसे दूर दराज शहरों से पहुंचे थे। सद्गुरु के नगर आगमन पर सिंधी समाज के प्रमुख को छमनलाल खूबचंदानी,यश भागवानी, सुरेश भागवानी, मोतीराम देवानी,टीकम नीहचलानी ने अगवानी करते हुए संत का पुष्प गुच्छ  भेटकर समाज की और से स्वागत स्वागत किया।कांग्रेस के वरिष्ट पाठ्य पुस्तक के पूर्व अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भी सदगुरु के दर्शन किए ।

शोभायात्रा की विशेष आकर्षण रही गुलाबी रोशनी, जिससे पूरा मार्ग और वातावरण दिव्यता से जगमगा उठा। ढोल-नगाड़ों की गूंज, भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं के नृत्य ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। महिलाए हाथो में ध्वज लेकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई।
सद्गुरु के नगर आगमन पर पार्षद राजेश कोटवानी, सुनीलजेठवानी ,प्रकाश खुबचंदानी , सुरेश बजाज .गुड्डू गिडलानी ,दीपक मोहित खुब्च्न्दानी  निहिचलानी, मानिक कोडवानी, अमित कुकरेजा ,नरेश कृपलानी,भीमसेन खूबचंदानी,प्रकाश निहिचलानी ,टीकम देवानी,,,देवीदास देवानी,मनोज वीरानी ,मोहन देवानी हरीश वहेजा,रोशन देवानी सहित बड़ी संख्या समाज के वलोगो  के द्वारा किया गया ।वेलकम चौक,पर और राम पंजवानी परिवार के द्वारा आतिश बाजी गई

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments