Sunday, March 1, 2026
Homeछत्तीसगढ़तिल्दा छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा की बैठक सम्पन्न

तिल्दा छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा की बैठक सम्पन्न

तिल्दा नेवरा-छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा की  मासिक बैठक कर्मचारी भवन तिल्दा में शनिवार को संपन्न हुई बैठक में शासन से जनवरी माह से लंबित महंगाई भत्ता को शीघ्र प्रदान करने की मांग की गई।इस मौके पर  सेवानिवृत हुए बलराम वर्मा प्रभारी प्राचार्य हाई स्कूल भिंभौरी,का श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बलराम वर्मा ने संगठन को दो हजार रूपये का अंशदान प्रदान किया वहीं एस.के.भारद्वाज ने अपनी स्वर्गवासी पत्नी  स्वाति भारद्वाजस्मृति में  ढाई हजार संघ को सहयोग के रूप में प्रदान किए ।

इस मौके पर 87 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उधवराम वर्मा  का जन्मदिवस सभी साथियों ने मिलकर उत्साह पूर्वक मनाया। पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के महासचिव अभिमन्यु वर्मा ने बताया की हर महीने संघ की बैठक आयोजित की जाती है,रामावतार पांडेय ने इस कार्यक्रम के प्रति अपने विचार व्यक्त किए।अध्यक्ष रामावतार पांडेय ने सभी साथियों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन योग और प्राणायाम करने की सलाह दी।बैठक में सचिव सेवादास वैष्णव, डाक्टर आर. के. वर्मा, सुरेश कुमार शर्मा,फेकूराम वर्मा,एस. के. पांडेय, शंकर मंडल,संरक्षक जवाहर लाल सिरमौर, कोषाध्यक्ष श्री लेवनप्रसाद वर्मा, सर्व श्री मोतीलाल वर्मा, हरखराम वर्मा, एस. एन. गुप्ता, तुलसीराम वर्मा,पी. एल. साहू, बलीराम यादव,रामशरण वर्मा, लेखराम कुंभकार,सरजूप्रसाद धिरहे,रामकिशन वर्मा, चिंताराम वर्मा,घनश्याम वर्मा,भूपेंद्र कुमार कश्यप,ईश्वर प्रसाद वर्मा, नरेन्द्र कुमार वर्मा, टीकाराम वर्मा,मालिक राम साहू सहित अनेक साथी उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में दिवंगत साथी स्वर्गीय नरेशराम पटेल,रामेश्वर प्रसाद वर्मा,स्व. स्वाति भारद्वाज,संदीप पांडेय को द्धांजलि अर्पित की गई ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments