बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल के पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित जश्न उस समय मातम में बदल गया, जब छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) एवं वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह की कार्यक्रम के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत प्रस्तुत करते समय उन्हें अचानक बेचैनी महसूस हुई। वे मंच से उतरकर बाथरूम गए, जहां कुछ देर बाद बेहोश मिले। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रभावशाली हेंडिग

