Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन से पहले किसानों की बढ़ी चिंता!

छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन से पहले किसानों की बढ़ी चिंता!

रायपुर में खाद की कमी को लेकर इन दिनों किसान काफी परेशान और नाराज है । किसानों का कहना है कि इस बार खरीफ फसल के लिए डिमांड से आधा खाद और यूरिया दिया जा रहा है।

वही खुले बाजार में यूरिया अधिक कीमत में उपलब्ध है। इसको लेकर कांग्रेस किसानों को लामबंद कर रही है । कांग्रेस ने अपने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे अपने अपने इलाके के सहकारी समितियों में जाकर खाद की उपलब्धता की जानकारी ले , किसानों के बात करें । कांग्रेस का ये भी आरोप है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने खाद की सप्लाई आधी कर दी है ।

पहलेकिसनो  को एक एकड़ में दो बोरा यूरिया , एक बोरा पोटास और DAP देती थी अब इसे आधा कर दिया गया है । कांग्रेस ने तो ये भी आरोप लगाया है कि ये भाजपा सरकार की धान का उत्पादन कम करने की साजिश है ।कांग्रेस इसको लेकर प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन की रणनीति तैयार कर रही है ।

इस पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने  कहा कि खाद की कमी वैश्विक है युद्ध की वजह से ये स्थिति निर्मित हो रही है। लेकिन उतनी भी बुरी स्थिति नहीं है जितना कांग्रेस हल्ला कर रही है ।

 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments