Sunday, March 1, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में, सगा भाई बहन के साथ 2 सालों...

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में, सगा भाई बहन के साथ 2 सालों तक करता रहा रेप…पुलिस ने भेजा जेल

कोंडागांव-छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में रिश्तो को  शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है ,यहाँ एक सगे भाई ने अपनी 19 साल की बहन के साथ हैवानियत की सारी हदे पार कर दी पीड़िता ने बताया कि पिछले 2 साल से उसका भाई डरा धमकाकर दुष्कर्म कर रहा है। पीड़िता इस दौरान प्रेग्नेंट हो गई। आरोपी भाई ने उसका जबरन अबॉर्शन  करवा दिया ।मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

एक बार फिर र्रिश्तो को तार तार करने का मामला सामने आया है १९ साल की लड़की को उसके सगे भाई ने हेवानित का शिकार बनाया है  डरा धमकाकर लगातार बही बहन दुष्कर्म करता रहा .युवती लगातार शोषण से परेशान होकर घर से भाग गई। वह 5 दिन लापता थी फिर हिम्मत दिखाई और पुलिस थाना में जाकर शिकायत दर्ज कराई। आज आरोपी जेल के सलाखों के पीछे है ।गांव में भाई के हरकत की जानकारी लगते ही लोगों में आक्रोश है, वे आरोपी को फांसी में चढ़ाने की मांग कर रहे है।

थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय के बताए अनुसार पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था। इस वजह से वह अब तक चुप थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है।

क्षेत्र में आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों और महिला कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा है कि ऐसे दरिंदों पर कोर्ट को फास्ट ट्रैक में सुनवाई कर फांसी की सजा तुरंत देनी चाहिए, ताकि समाज में कोई भी व्यक्ति इस तरह का घृणित कार्य करने की हिम्मत न कर सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments