Homeछत्तीसगढ़गैर मर्द के साथ सो रही पत्नी को देख बेकाबू हुए पति,ने...

गैर मर्द के साथ सो रही पत्नी को देख बेकाबू हुए पति,ने कर दी हत्या

बलरामपुर-छत्तीसगढ़में अपराधियों के हौसलें इस कदर बुलंद है कि उन्हें अब पुलिस का भी डर नहीं रहा, प्रदेश में आए दिन मर्डर, रेप, मारपीट जैसी घटनाएं आते रहते है। इसी बीच बलरामपुर जिले में चरित्र शंका  ने एक और महिला की जान ले ली है। पत्नी के चरित्र पर शंकाके चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी। फ़िलहाल पुलिस ने कातिल पति को गिरफ्तार कर जेल भेज कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी को दूसरे व्यक्ति के साथ देखकर गुस्से में बेरहमी से मारपीट कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सामरीपाठ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी अर्जुन राम उर्फ टॉवर नगेसिया ने अपनी पत्नी बजन्ती बिरिजिया पर चरित्र शंका करते हुए उसकी डंडे, हाथ और पैरों से जमकर पिटाई कर दी।

जानकारी के अनुसार, महिला साप्ताहिक बाजारसे लौट रही थी, तभी आरोपी को ग्रामीणों ने बताया कि उसकी पत्नी एक व्यक्ति के साथ पकरी पेड़ के नीचे सोई हुई है। मौके पर पहुंचकर आरोपी ने गुस्से में पत्नी पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के चलते अगले दिन महिला की मौत हो गई। मर्ग जांच, फोरेंसिक निरीक्षण और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments