कोरबा -छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक हत्या का मामला सामने आया है. यहाँ एक शख्स की हत्या कर दी गई है मामला उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम भैसमा का है ..गाव के साप्ताहिक बाजार के पास आज सुबह सागौन बाड़ी में राहगीरों ने एक लाश पड़ी देखी जिसके बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। मौके पर डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिंक की टीम जांच कर रही है
पुलिस ने बताया कि अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों से हुलिए के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। लाश को देखकर लगभग उसकी उम्र 50 से 55 तक आंकी जा रही है उसके सिर के बाल पके हुए हैं।
वॉट्सऐप के जरिए और आसपास गांव में कोटवार के माध्यम से शव की पहचान के लिए मुनादी कराई जा रही है। परिजनों के मिलने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मृतक कौन है. कहां का रहने वाला है. वह यहां कैसे पहुंचा था. और घर से कब निकला था.. हालांकि शव को देखने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि अज्ञात व्यक्ति की हत्या हुई है और हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ..

