छत्तीसगढ़

पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी गिरफ्तार

कल कोर्ट में पेश किए जा सकते हैं

रायपुर।पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी को ईओडब्ल्यू- एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि चतुर्वेदी की गिरफ्तारी आंध्रप्रदेश से देर रात की गई। चतुर्वेदी के खिलाफ भ्रष्टाचार, और आय से अधिक संपत्ति के प्रकरण दर्ज हैं। उन्हें हाईकोर्ट से राहत मिली हुई थी। लेकिन बाद में जमानत खारिज हो गई। इसके बाद से वे फरार चल रहे थे।
बताया गया कि ईओडब्ल्यू- एसीबी की टीम लगातार उनके करीबियों से पूछताछ कर रही थी, और फिर एक जानकारी के आधार पर टीम आंध्रप्रदेश पहुंची और वहां गुंटुर जिले से हिरासत में लिया गया। चतुर्वेदी को कल जिला अदालत में पेश किया जा सकता है।वैसे वे पंचायत विभाग के अफसर हैं। लेकिन पाठ्य पुस्तक निगम में प्रतिनियुक्ति पर कार्य कर रहे थे और कई सारे मामलो में उनकी संलिप्तता बताई गई थी। कांग्रेस शासन आने के बाद वे जांच के घेरे में आ गए।
टेंडर प्रक्रियाओं में करोड़ों की जालसाजी मामले में एफआईआर
छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व महाप्रबंधक अशोक चतुर्वेदी के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ईओडब्ल्यू ने एफआईआर दर्ज की। टेंडर प्रक्रियाओं में जालसाजी कर करोड़ों रुपये की अनियमितता के मामले में एफआईआर कराई गई। नवंबर 2019 में राज्य शासन ने पाठ्यपुस्तक निगम से चतुर्वेदी की प्रतिनियुक्ति खत्म करते हुए उनकी सेवाएं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को लौटा दी थी। इस निर्णय के खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट से स्टे ले लिया था। टेंडर में हुई अनियमितता की शिकायत के बीच जांच का जिम्मा एसीबी-ईओडब्ल्यू को सौंपा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button