- अमित शाह से मिलीं राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा
- बस्तर में नक्सलवाद खत्म करने पर हुई चर्चा
- छत्तीसगढ़ के विकास मुद्दों को रखा सामने
- पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर दी बधाई
- महिला, युवा और किसानों के मुद्दों पर हुई बात
रायपुर :“नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की खास मुलाकात…जनहित, संगठन और बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान पर हुई अहम चर्चा…लक्ष्मी वर्मा ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर अमित शाह को दी बधाई…साथ ही छत्तीसगढ़ के विकास, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों पर भी रखा पक्ष…
लक्ष्मी वर्मा ने कहा— अमित शाह का नेतृत्व देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है…”
नई दिल्ली प्रवास के दौरान राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट कर विभिन्न समसामयिक, संगठनात्मक एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। यह मुलाकात आत्मीय एवं प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें राष्ट्रहित, सुशासन, संगठन की कार्यसंस्कृति तथा छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ।इस अवसर पर लक्ष्मी वर्मा ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता एवं पहली बार सरकार गठन के लिए अमित शाह को बधाई दी। साथ ही असम एवं पुडुचेरी में मिली राजनीतिक सफलता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के कुशल नेतृत्व तथा संगठन की मजबूत कार्यशैली का परिणाम बताया।
लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता एवं बूथ स्तर से संगठन में सक्रिय कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर राज्यसभा सांसद जैसा महत्वपूर्ण दायित्व सौंपना भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता आधारित कार्यसंस्कृति और लोकतांत्रिक परंपरा का उदाहरण है। उन्होंने इस अवसर पर अमित शाह के प्रति आभार भी व्यक्त किया।भेंट के दौरान बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवं उसके सकारात्मक परिणामों पर भी चर्चा हुई। वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और रणनीतिक नेतृत्व के चलते बस्तर में शांति, सुरक्षा और विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है।
उन्होंने छत्तीसगढ़ में संचालित विकास योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार, किसानों के हित एवं आदिवासी क्षेत्रों के विकास से जुड़े विषयों की जानकारी भी अमित शाह को दी। इस दौरान अमित शाह ने विभिन्न मुद्दों पर मार्गदर्शन देते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कार्य करने का संदेश दिया।लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि अमित शाह का नेतृत्व राष्ट्रहित, सुरक्षा, सुशासन एवं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के प्रति समर्पित है। उन्होंने इस मुलाकात को अपने सार्वजनिक जीवन के लिए प्रेरणादायी एवं ऊर्जा प्रदान करने वाला क्षण बताया।

