तिल्दा-नेवरा0तिल्दा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन ने मेगा हेल्थ कैंप अभियान की शुरुआत की है। अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायपुर की सामाजिक स्वास्थ्य पहल के तहत ग्राम रायखेड़ा में आयोजित पहले मेगा मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर में 450 से अधिक ग्रामीणों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
शिविर का उद्घाटन अदाणी पॉवर के मुख्य व्यवसाय अधिकारी रामायनम पेड्डाना, ग्राम सरपंच दिनेश वर्मा, उपसरपंच भोजराज धीवर सहित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने किया। इस दौरान अदाणी पॉवर के मानव संसाधन प्रमुख नागेश्वर राव तेनेटी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
शिविर में ऑर्थोपेडिक, पीडियाट्रिक, स्त्री एवं प्रसूति रोग, जनरल फिजिशियन और एमडी मेडिसिन सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और जरूरी दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में महिलाओं, बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच के साथ उन्हें उपचार और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी भी दी। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी बताया।
अदाणी फाउंडेशन की योजना के तहत कुल 11 मेगा मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से अदाणी पॉवर प्लांट के आसपास स्थित 16 गांवों के 30 हजार से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
अभियान के जरिए ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराने के साथ समय पर स्वास्थ्य जांच, उपचार और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है।

