Homeछत्तीसगढ़हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 2 की मौत

हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 2 की मौत

अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर आज एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक जंगल में लगी आग को बुझाने बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रही हाईवा ने अपनी चपेट में ले लिया।

अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 एक बार फिर खून से लाल हो गया। मंगलवार दोपहर को जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए अपने बाइक पर सवार होकर जा रहे दो युवकों को नेशनल हाईवे के ओव्हर ब्रिज पर हाईवा ने अपनी चपेट में ले लिया । दोनों उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ताडगांव के रहने वाले थे। जिन दो युवकों की मौत हुई है उनमें एक 15 वर्षीय नाबालिग शामिल है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई लोगों के द्वारा घटना की जानकारी उदयपुर थाने दी गई जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और 112 से दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दे हादसे में मृत बाइक सवार सुनील और कैलाश दोनों रामगढ़ के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए कोर्ट में जा रहे थे उन्हें वन विभाग ने आग बुझाने के लिए ब्लोअर मशीन दी थी घटना को लेकर परिजनों के साथ वन विभाग के लोग भी सकते में है दोनों पहले भी आग बुझाने का काम कर चुके थे,पुलिस मार्ग कायम कर मामले की जाँच कर रही है

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments