जांजगीर-छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के पिकनिक स्पॉट हनुमान धारा त्रिदेव घाट के पास हसदेव नदी में तीन स्कूली बच्चे डूब गए हैं .स्कूल की छुट्टी होने के कारण तीनों दोस्त बुधवार दोपहर को साइकिल से हनुमान धारा नहाने गए थे शाम तक घर नही लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तलाशी के दौरान त्रिदेव घाट के पास तीनों बच्चों की साइकिल कपड़े और चैपल पड़े मिले .इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी,

नेल्सन लकड़ा. यश राठौड़ ,रूद्र राज
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इसके अलावा, DDRF टीम भी वहां पहुंच चुकी है, और बिलासपुर से SDRF टीम को भी बुलाया गया है। हालांकि, रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात शुरू नहीं हो सका। आज सुबह से रेस्क्यू शुरू किया गया है बच्चों की तलाश में एसडीआरएफ और पुलिस की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है .लापता बच्चों की पहचान पांचवी के छात्र रूद्र राज 11 साल. आठवीं के छात्र यश राठौड़ 14 साल और कक्षा नवी के छात्र नेल्सन लकड़ा 15 साल के रूप में हुई है. तीनो मनका पब्लिक स्कूल के छात्र है लापता एक बच्चा सक्ति पुलिस के एएसआई का बेटा है.


