भिलाई -छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवक ने सड़क पर बेजुबान स्ट्रीट डॉग को बेरहमी के साथ डंडे से जमकर पीट दिया पिटाई की वजह से कुत्ता डंडे पड़ते ही असहनीय पीढा तड़पते हुए कराहने लगा .इसी बीच कॉलोनी की एक महिला ने कुत्ते को पीटने का वीडियो बनाकर वायरल किया।हलाकि कुत्ते की पिटाई का वीडियो बनाने को लेकर 2 महिलाओं में झड़प हो गई। कुत्ते को डंडे से पीटने वाले व्यक्ति का समर्थन करने वाली महिला ने बहस शुरू कर दी। फिर उसने हंगामा करते वीडियो बनाने से रोका। काफी देर तक चली बहस के बाद कुत्ते की पिटाई रोकी गई। लेकिन कुत्ता जमीन पर तड़पता रहा।जामुल पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

घटना बीती 8 अक्टूबर की रात साढ़े 10 बजे के करीब की है,जानकारी के मुताबिक जामुल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी 32 एकड़ में 3-4 स्ट्रीट डॉग आरोपी विकास सिंह के घर के पास घूम रहे थे। ये कुत्ते लगातार भौंक रहे थे। शोर से परेशान होकर विकास सिंह ने एक डंडे से कुत्तों को पीटना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने इसका विरोध किया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि विकास सिंह एक डंडा रखा है। उसको अपने घर पास कुत्ते को पहले एक डंडा मरता है, फिर थोड़ी देर इधर-उधर टहलता है, फिर दूसरे कुत्ते को भी एक डंडा मारता है। कुत्ते मार से कराहने लगते हैं। चोटिल हुए दोनों कुत्तों को पीटते हुए पड़ोसियों ने वीडियो बनाकर वरील कर दिया ।
इस दौरान वीडियो बना रही एक पड़ोसी महिला से विकास सिंह के पक्ष में उतरी महिला की बहस हो गई। महिला कुत्ते की पिटाई वाली जगह से तमतमाती हुई आती है, फिर दूसरी महिला को बनवाऊं वीडियो, अभी बनवाऊं वीडियो, बहुत वीडियो बनाने का शौक है कहती हुई भिड़ जाती है।
,,,,,
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कुत्ते की पिटाई के बाद पड़ोसियों में गुस्से का माहौल बन जाता है। कॉलोनी की निवासी प्रतिमा सिंह ने मामले की जानकारी एनिमल वेलफेयर संस्था के मेंबर आदर्श राय को दी। एनिमल वेलफेयर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायल डॉग को इलाज के लिए पशु चिकित्सक के पास भेजा गया। वहीं कॉलोनी के ही आदर्श राय ने जामुल थाने में आरोपी विकास सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 325 (जानवर को चोट पहुंचाने और क्रूरता बरतने का अपराध) के तहत FIR दर्ज कर । आरोपी को पकड़ लिया। जानवर को चोट पहुंचाने और क्रूरता बरतने के मामले में पूछताछ की जा रही है। वीडियो को सबूत के तौर पर जब्त कर लिया गया है।पूरा मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

